पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता को दी चेतावनी-ऐसा कोई भी कदम उठाया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी और केंद्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आशंका व्यक्त की है कि उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से दबंग भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और उनके विधायक बेटे पवन सिंह का बंगाल पुलिस एनकाउंटर कर सकती है।
दरअसल, जिले में अर्जुन सिंह एक दौर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे विश्वस्त सिपहसलार थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। अब पूरे जिले में अर्जुन सिंह और सत्तारूढ़ तृणमूल के बीच हिंसक झड़प होती रहती हैं।
इस बीच भाजपा का दावा है कि जिला पुलिस अर्जुन सिंह को एनकाउंटर में मार गिराने की योजना बना रही है। उनके साथ गैंगस्टर जैसा बर्ताव किया जा रहा है। इसे लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, “पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा सांसद श्री अर्जुन सिंह जी के घर को आज फिर पुलिस ने घेर लिया! आशंका है कि पुलिस उनका और उनके विधायक पुत्र पवन सिंह का एनकाउंटर करना चाहती है। विजयवर्गीय ने चेतावनी दी कि ममता यदि पुलिस ने ऐसी कोई कोशिश भी की तो इसके परिणाम गंभीर होंगे।
विजयवर्गीय के इस ट्वीट के जवाब में सैकड़ों लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें ममता सरकार को ऐसे किसी भी कोशिश पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है।
मालूम हो कि चार दिन पहले पश्चिन बंगाल में एक भाजपा विधायक की लाश पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली। इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। जबकि भाजपा का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा विधायक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया।
You may also like
-
फ्रांस में आयोजित 6 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन कंसोलफूड-2025 में जायेंगे इंदौर के समीर शर्मा
-
पंजाब से पाकिस्तानी महिला गायब, पुलिस बोली- कहां गई, पता नहीं
-
देशद्रोह के मुकदमे से भड़कीं नेहा सिंह राठौर ने जारी किया एक और वीडियो कहा- दम है तो आतंकियों का सिर लेकर आइए…
-
देश का पहला पूर्णतः महिला प्रशासनिक District बना लाहौल- स्पीति
-
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की डिजिटल स्ट्राइक, शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल समेत 17 बैन