पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता को दी चेतावनी-ऐसा कोई भी कदम उठाया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी और केंद्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आशंका व्यक्त की है कि उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से दबंग भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और उनके विधायक बेटे पवन सिंह का बंगाल पुलिस एनकाउंटर कर सकती है।
दरअसल, जिले में अर्जुन सिंह एक दौर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे विश्वस्त सिपहसलार थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। अब पूरे जिले में अर्जुन सिंह और सत्तारूढ़ तृणमूल के बीच हिंसक झड़प होती रहती हैं।
इस बीच भाजपा का दावा है कि जिला पुलिस अर्जुन सिंह को एनकाउंटर में मार गिराने की योजना बना रही है। उनके साथ गैंगस्टर जैसा बर्ताव किया जा रहा है। इसे लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, “पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा सांसद श्री अर्जुन सिंह जी के घर को आज फिर पुलिस ने घेर लिया! आशंका है कि पुलिस उनका और उनके विधायक पुत्र पवन सिंह का एनकाउंटर करना चाहती है। विजयवर्गीय ने चेतावनी दी कि ममता यदि पुलिस ने ऐसी कोई कोशिश भी की तो इसके परिणाम गंभीर होंगे।
विजयवर्गीय के इस ट्वीट के जवाब में सैकड़ों लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें ममता सरकार को ऐसे किसी भी कोशिश पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है।
मालूम हो कि चार दिन पहले पश्चिन बंगाल में एक भाजपा विधायक की लाश पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली। इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। जबकि भाजपा का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा विधायक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया।
You may also like
-
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने किया सरेंडर, संविधान की किताब-गुलाब से हुआ स्वागत
-
रायबरेली मॉब लिंचिंग: मृतक दलित के परिवार से मिले राहुल गांधी, हरिओम की बहन ने कहा- राहुल गांधी हमारे मसीहा हैं
-
Bihar Election 2025: NDA के सभी 243 उम्मीदवार घोषित, महागठबंधन में अभी भी सीट शेयरिंग को लेकर माथापच्ची
-
गुजरात में नई कैबिनेट की शपथ: हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, 26 मंत्रियों में रिवाबा जडेजा समेत 19 नए चेहरे
-
इंदौर किन्नर विवाद: गद्दी-संपत्ति को लेकर दो गुटों में दरार, पहले भी दर्ज हुआ था दुष्कर्म-धमकी का केस