#politicswala Report
MUmbai... हनुमान’ के बाद अगली माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। बीते दिनों फिल्म से अक्षय खन्ना का लुक रिवील किया गया था, जो शुक्राचार्य की रोल में नजर आएंगे। आज गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म की लीड हीरोइन का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। यह किरदार #bhoomishetty भूमि शेट्टी निभाती दिखेंगी। आदिपुरष को लेकर हुए बवाल के बाद से पौराणिक चरित्र वाली फिल्मों को लेकर राजनीति भी खूब हो रही। है
इसके अलावा हाल ही में कांतारा में जो कुलदेवी और देवता की परम्परा को फिल्माया गया उसने इंडस्ट्री में ऐसी फिल्मों को ताकत दी है।
इसके फर्स्ट लुक ने तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी ही चर्चा है। भूमि शेट्टी के माथे पर स्वर्ण मुकुट और पूरा मेकअप बेहद चमत्कृत
कर रहा है। हनुमान के बाद महाकाली सबसे ज्यादा चर्चा में है।
‘महाकाली’ देश की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है। यह प्रशांत सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। फिल्म के निर्देशन की कमान पूजा अपर्णा कोल्लुरु के कंधों पर है। इसमें भूमि शेट्टी को देवी के किरादर में देखा जाएगा। आज सामने आया फिल्म से उनका फर्स्ट लुक दमदार है। माथे पर सिंदूर, स्वर्ण आभूषण और दैवीय तेज साफ देखा जा सकता है।
You may also like
-
इंडियन नेवी को मिलेंगे 8 नए स्टील्थ वॉरशिप, 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
-
31 अक्टूबर को बैंक रहेंगे बंद? पांचवें शनिवार की छुट्टी को लेकर RBI का बड़ा अपडेट
-
मद्रास हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास के खिलाफ PIL, पहचान की जांच की मांग
-
पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- देश में अफरातफरी फैलाकर सरकार को बदनाम करने की थी साजिश
-
दीपावली से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, गिग और असंगठित मजदूरों के लिए बनेगा सोशल सिक्योरिटी बोर्ड
