#politicswala Report
MUmbai... हनुमान’ के बाद अगली माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। बीते दिनों फिल्म से अक्षय खन्ना का लुक रिवील किया गया था, जो शुक्राचार्य की रोल में नजर आएंगे। आज गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म की लीड हीरोइन का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। यह किरदार #bhoomishetty भूमि शेट्टी निभाती दिखेंगी। आदिपुरष को लेकर हुए बवाल के बाद से पौराणिक चरित्र वाली फिल्मों को लेकर राजनीति भी खूब हो रही। है
इसके अलावा हाल ही में कांतारा में जो कुलदेवी और देवता की परम्परा को फिल्माया गया उसने इंडस्ट्री में ऐसी फिल्मों को ताकत दी है।
इसके फर्स्ट लुक ने तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी ही चर्चा है। भूमि शेट्टी के माथे पर स्वर्ण मुकुट और पूरा मेकअप बेहद चमत्कृत
कर रहा है। हनुमान के बाद महाकाली सबसे ज्यादा चर्चा में है।
‘महाकाली’ देश की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है। यह प्रशांत सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। फिल्म के निर्देशन की कमान पूजा अपर्णा कोल्लुरु के कंधों पर है। इसमें भूमि शेट्टी को देवी के किरादर में देखा जाएगा। आज सामने आया फिल्म से उनका फर्स्ट लुक दमदार है। माथे पर सिंदूर, स्वर्ण आभूषण और दैवीय तेज साफ देखा जा सकता है।
You may also like
-
1 नवंबर से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, 4G-5G यूजर्स को मिलेगी नई सुविधा
-
मुंबई के पवई में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
-
कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत, 31 दिसंबर तक विदेश से 0% कस्टम ड्यूटी पर खरीद सकेंगे कपास
-
जाकिर नाइक ने तालिबान के लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध का किया समर्थन, बयान पर मचा बवाल
-
अभिजीत दीपके के करीबी सौरभ दास का विवादित बयान, बोले- ‘हम इंसानी बम की तरह, कहीं भी फट जाते हैं’
