बांधवगढ़ में बाघों की मौत का आंकड़ा चिंताजनक, 2026 में अब तक 15 बाघों की मौत; छह साल में 81 ने गंवाई जान

Share Politics Wala News

उमरिया

 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्ष 2026 बाघों की मौत के मामले में चिंताजनक रहा है। इस साल अब तक 15 बाघों की मौत दर्ज की गई है। वर्ष 2021 के बाद यह पहला मौका है, जब एक साल में इतनी बड़ी संख्या में बाघों की जान गई है। जबकि अभी इस साल एक महीने से ज्यादा का समय बाकी है।

मरने वाले बाघों में पांच शावक शामिल हैं। वहीं, तीन बाघों की मौत प्राकृतिक कारणों से होने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि बाघों की मौत की पांच घटनाएं राजस्व क्षेत्र में हुई हैं। इसके अलावा वन विकास निगम और सामान्य वन मंडल के क्षेत्र में भी बाघों के शव मिले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *