#politicswala report
Air India Flight return– एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा।
विमान के वापस लौटने का कारण एक यात्री की तबियत ख़राब होना बताया जा रहा है।
वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली हवाई मार्ग पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक विमान २५ मिनट उड़न भरने के बाद फिर लौट आया।
बृहस्पतिवार को रवाना होने के कुछ ही समय बाद एक यात्री के बीमार हो जाने के कारण विमान कोलकाता वापस लौट आया।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विमान में 162 यात्री और चालक दल के सदस्य थे।
वैंकूवर से उड़ान भरने वाला एआई 186 विमान अपने निर्धारित ‘तकनीकी ठहराव’ के लिए कोलकाता में उतरा था।
बाद में वह दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
एअर इंडिया को अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा है।
इसका कारण पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने के साथ ही विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाएं भी हैं।
एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद इसीलिए विमान को वापस लौटना पड़ा।
एहतियातन विमान को उतरना पड़ा, क्यूंकि एक यात्री बीमार हो गया था।
विमानन कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार विमान वापस आ गया ताकि यात्री को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।
उन्होंने कहा कि बीमार यात्री को उतारने के बाद विमान रात 8.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
You may also like
-
आमची मुंबई .. महाराष्ट्र में हिंदी ने ला दिया ठाकरे बंधुओं को करीब, एक मंच पर दिखेंगे
-
सुरक्षा चूक… मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 16 ज़िंदा सांप
-
जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़.. दर्शन की होड़ में तीन श्रदालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल
-
बिहार में फोटो को लेकर सियासी बवाल: कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया ‘जिन्न’, पीएम-सीएम को कहा ‘आका’
-
ट्रंप का बड़ा फैसला: कनाडा पर बातचीत रोकी, बोले- लगाएंगे नया टैरिफ, डिजिटल टैक्स लगाने से नाराज अमेरिका