#politicswala report
Air India Flight return– एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा।
विमान के वापस लौटने का कारण एक यात्री की तबियत ख़राब होना बताया जा रहा है।
वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली हवाई मार्ग पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक विमान २५ मिनट उड़न भरने के बाद फिर लौट आया।
बृहस्पतिवार को रवाना होने के कुछ ही समय बाद एक यात्री के बीमार हो जाने के कारण विमान कोलकाता वापस लौट आया।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विमान में 162 यात्री और चालक दल के सदस्य थे।
वैंकूवर से उड़ान भरने वाला एआई 186 विमान अपने निर्धारित ‘तकनीकी ठहराव’ के लिए कोलकाता में उतरा था।
बाद में वह दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
एअर इंडिया को अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा है।
इसका कारण पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने के साथ ही विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाएं भी हैं।
एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद इसीलिए विमान को वापस लौटना पड़ा।
एहतियातन विमान को उतरना पड़ा, क्यूंकि एक यात्री बीमार हो गया था।
विमानन कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार विमान वापस आ गया ताकि यात्री को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।
उन्होंने कहा कि बीमार यात्री को उतारने के बाद विमान रात 8.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
You may also like
-
J&K के सीएम उमर अब्दुल्ला ने गाया पूरा वंदे मातरम, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
-
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 दिन का मेगा ब्लॉक; 42 ट्रेनें रद्द और 25 डायवर्ट
-
कांग्रेस मंत्री पर ED का बड़ा शिकंजा, सुबह-सुबह कई ठिकानों पर छापेमारी; सांसद बेटी भी जांच के घेरे में
-
Diwali-Chhath Special Trains: त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; देखें रूट और शेड्यूल
-
BRICS का बड़ा कदम! 90% ट्रेड अपनी करेंसी में, डॉलर के दबदबे को लगा बड़ा झटका
