छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रा ने राहुल को ‘किस’ किया, बन गया ‘क्यूट मोमेंट’। सोशल मीडिया पर भी हो रहा है खूब वायरल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुणे में आयोजित युवाओं के कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के बाद उनके गाल पर किस करती नजर आती है।
इस घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
राहुल गांधी पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया और देश की राजनीति, छात्रों के मुद्दों तथा सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखी। मानुस्मृति और पित्रसत्ता को लेकर भी बयान दिया।
इसी दौरान मंच पर मौजूद लोगों के साथ राहुल गांधी सेल्फी लेते नजर आए। इसी क्रम में एक छात्रा उनके पास पहुंची और सेल्फी लेने के बाद उनके गाल पर किस कर दी।
वायरल वीडियो में घटना के बाद राहुल गांधी कुछ क्षण छात्रा से बातचीत करते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह आगे बढ़ जाते हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे और वहां का माहौल भी काफी उत्साहपूर्ण नजर आया।
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे सहज पल बताया, जबकि कई लोगों ने इसे ‘क्यूट मोमेंट’ के तौर पर देखा। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां भी सामने आई हैं।
राहुल गांधी का पुणे दौरा सिर्फ इस वायरल वीडियो की वजह से ही चर्चा में नहीं रहा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मनुस्मृति और पितृसत्ता को लेकर भी अपनी बात रखी। इसके अलावा उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी के इन राजनीतिक बयानों के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई।
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में छात्रों से जुड़े वास्तविक मुद्दों के बजाय राजनीतिक विषयों को ज्यादा तवज्जो दी गई। उन्होंने भीड़ जुटाने के लिए कॉलेज बसों के इस्तेमाल और बच्चों को राजनीतिक मुद्दों में शामिल किए जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए।
मनुस्मृति विवाद पर राहुल पर बरसे योगी, बोले- विरासत को कोसना बंद करें
You may also like
-
नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
-
रूस के ‘सेंटर-2026’ में तालिबान की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
-
135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 8.5 लाख किताबों का क्या होगा?
-
मोदी के लक्षद्वीप दौरे के 2 साल बाद बदली तस्वीर, पर्यटन के साथ बढ़ी नौसेना की ताकत
-
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 2 और उम्मीदवार, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
