ग्वालियर
शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैल्शियम कार्बाइड का बड़ा स्टॉक पकड़ा है। राजा स्टील नाम की हार्डवेयर दुकान पर ड्रमों में 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड रखा मिला। इतनी बड़ी मात्रा देखकर अधिकारी भी चौंक गए। मौके पर पूछताछ करने पर कैल्शियम कार्बाइड बेचने और स्टॉक रखने का कोई लाइसेंस नहीं मिला।
कार्रवाई के दौरान SDM ग्वालियर सिटी प्रदीप शर्मा, CSP कृष्णपाल सिंह और TI बहोड़ापुर आलोक सिंह परिहार ने मौके का निरीक्षण कर तलाशी ली। पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया और कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत पुलिस ने संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
You may also like
-
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
-
धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
-
बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव
-
ओडिशा सीमा के चेक पोस्ट पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखें, अवैध धान परिवहन पर हो सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त धावड़े
-
धान खरीदी से किसानों में खुशी, सुविधाजनक टोकन व्यवस्था से मिली बड़ी राहत
