राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठे थे महंत,
सरयू का जल ले जाकर जन्माष्ठमी पर मथुरा के आयोजन में भी हुए शामिल
मथुरा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (82) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नृत्य गोपाल दास बुधवार को जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचे थे। गुरुवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
5 अगस्त को महंत नृत्य गोपाल दास प्रधानमंत्री मोदी के साथ अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन में शामिल हुए थे। वह करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक मंच पर भी मोदी के साथ बैठे थे। उस आयोजन में उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत,
उत्तररादेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर नरेश त्रेहन से बात उन्हें अस्पताल एडमिट करने को कहा है। इसके बाद महंत को इलाज के लिए एंबुलेंस से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल भेज दिया गया है।
महंत नृत्यगोपाल कृष्ण जन्माष्टमी पर वे बुधवार रात श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हर बार वे इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार वे अयोध्या से पवित्र सरयू जल भी बाल गोपाल के अभिषेक के लिए लेकर गए थे। वे जन्मस्थान में ठाकुरजी के अभिषेक के समय भी बैठे रहे थे। उनके शिष्य ने ही अभिषेक की परंपरा का निभाई थी।
You may also like
-
राहुल-प्रियंका ने पूछे सवाल, PM मोदी बोले- दुनिया के किसी नेता ने जंग नहीं रुकवाई : पढ़ें लोकसभा और राज्यसभा में क्या-क्या हुआ?
-
संसद सत्र या सर्कस- नड्डा ने खड़गे को कहा मेन्टल, खड़गे ने कहा छोडूंगा नहीं
-
मानसून सत्र में बोलीं कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे- ऑपरेशन सिंदूर मीडिया में सरकार का एक ‘तमाशा’ था
-
मानसून सत्र में प्रियंका के तेवर कहा- रक्षा मंत्री क्यों नहीं बताते युद्ध विराम क्यों हुआ
-
MP विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन: गिरगिट के बाद कांग्रेस का ‘भैंस-बीन’ प्रदर्शन