https://www.facebook.com/rajaniramesh/videos/2450377421663059/
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के इंदौर लोकसभा सीट के प्रत्याशी शंकर लालवानी के भीड़ वाली वीडियो की पोल खुल गई। लालवानी के समर्थन में जो हजारों की भीड़ वाला वीडियो चलाया गया है, दरससल वो इंदौर का न होकर हैदराबाद के रामनवमी जुलुस का है।
एक मिनट दस सेकंड का एक वीडियो लालवानी समर्थकों ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग नाचते गाते दिखाई दे रहे है। फ़िल्मी गानों की धुन पर वे थिरक रहे है। कई किलोमीटर लम्बी भीड़ इसमें दिखाई दे रही है।
इसमें कहां गया है शंकर लालवानी के समर्थन में ऐसी दीवानगी पहली बार दिखी। बीजेपी के एकमात्र सिंधी उम्मीदवार शंकर के लिए जनता उमड़ पड़ी है। तिरंगा टीवी ने इसका फैक्ट सामने रखा है।
टीवी का दावा है कि ये वीडियो इंदौर नहीं आंध्रप्रदेश के हैदराबाद का है। जानकारी के अनुसार वैसे भी इंदौर में शंकर का ऐसा कोई फ़िल्मी गानो वाला जुलुस नहीं निकला।
You may also like
-
लोकसभा में भारी हंगामा, 8 सांसद निलंबित, राहुल गांधी को चीन मुद्दे पर बोलने से रोका गया, टैरिफ डील पर भी सवाल!
-
भारत–अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप का यू-टर्न, भारत पर टैरिफ घटाकर 18% किया
-
मंत्री सारंग ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक भारत विस्तार (VISTAAR) प्लेटफॉर्म से किसानों को जोड़ने के दिए निर्देश
-
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR-प्रभावित परिवारों संग CEC से की मुलाकात
-
सोनम वांगचुक सुनवाई: केंद्र सरकार ने कहा है कि सोनम वांगचुक लद्दाख को नेपाल या बांग्लादेश जैसा बनाना चाहते हैं।
