भोपाल। राष्टपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अलीगढ में जो हुआ वो शर्मनाक है। हिन्दू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडेय ने गांधीजी की तस्वीर पर गोली चलाई, फिर उसके साथ के लोगों ने जश्न मनाया। गोडसे समर्थक इन लोगों ने गाँधी के हत्यारे को महिमामंडित किया और हत्या को उचित बताया। वीडियो वायरल होने के बावजूद आरोपी नेता खुलेआम घूम रही है। योगी आदित्यनाथ ने कोई कार्रवाई अब तक नहीं की। दरअसल, ये नेता बीजेपी की करीबी है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ इस महिला की कई तस्वीरें सामने आई है। कई आयोजनों में ये शिवराज के साथ दिखाई दे रही है। इसके अलावा शकुन पांडेय बीजेपी की कद्दावर नेता उमा भारती के साथ भी दिखाई दे रही है।
ये बेहद अफसोसजनक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार गांधी जी से जुड़े आयोजनों में शिरकत कर रहे हैं। वे दांडी यात्रा के गांधी वाली मूर्तियों के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं. पर उनकी अपनी पार्टी की सरकार के मुखिया गांधीजी की हत्या का जश्न मनाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
You may also like
-
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर भी बताना होगा खरीद का स्रोत?
-
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की तैयारी तेज, दो-तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों के समर्थन का दावा
-
मूडीज ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, 7% की रफ्तार से दौड़ेगी इकोनॉमी
-
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: भविष्य की जंग विमानों की संख्या नहीं, तकनीक से जीती जाएगी
-
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने की तैयारी तेज, 25 हजार फीट की ऊंचाई से होगी कृत्रिम बारिश
