भोपाल। राष्टपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अलीगढ में जो हुआ वो शर्मनाक है। हिन्दू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडेय ने गांधीजी की तस्वीर पर गोली चलाई, फिर उसके साथ के लोगों ने जश्न मनाया। गोडसे समर्थक इन लोगों ने गाँधी के हत्यारे को महिमामंडित किया और हत्या को उचित बताया। वीडियो वायरल होने के बावजूद आरोपी नेता खुलेआम घूम रही है। योगी आदित्यनाथ ने कोई कार्रवाई अब तक नहीं की। दरअसल, ये नेता बीजेपी की करीबी है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ इस महिला की कई तस्वीरें सामने आई है। कई आयोजनों में ये शिवराज के साथ दिखाई दे रही है। इसके अलावा शकुन पांडेय बीजेपी की कद्दावर नेता उमा भारती के साथ भी दिखाई दे रही है।
ये बेहद अफसोसजनक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार गांधी जी से जुड़े आयोजनों में शिरकत कर रहे हैं। वे दांडी यात्रा के गांधी वाली मूर्तियों के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं. पर उनकी अपनी पार्टी की सरकार के मुखिया गांधीजी की हत्या का जश्न मनाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
You may also like
-
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
-
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
-
दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद सौरव रांका ने वापस ली याचिका, हिरासत मामले में हुई सुनवाई
-
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि
-
PM मोदी बोले- एग्रीवोल्टाइक्स से बढ़ेगी किसानों की आय, गांवों की समृद्धि को मिलेगा नया आधार
