निशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ हुआ, अध्यक्ष दीप्ति जैन ने
कहा सोसायटी महिला सशक्तिकरण की निरंतरता को बनाये रखेगी
भोपाल। श्री अशोका वेलफेयर सोसायटी ने एक और महत्वपूर्ण काम किया। हमेशा की तरह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में समिति ने एक और काम शुरू किया। सोसायटी ने कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया। इस केंद्र में पूरा प्रशिक्षण निशुल्क रहेगा। मुख्य अतिथि डॉ. वीएस पचौरी और डॉ. उषा खरे ने भी इस प्रयास को सराहा।
सोसायटी की अध्यक्ष दीप्ति जैन ने बताया कि महिला सशक्तिकरण में हम बर्षो से कार्य कर रहे हैं। जब भी हमें कुछ करने का अवसर मिलता है, हमें आत्मीय ख़ुशी मिलती है।
सोसायटी से जुडी महिलाओं की तरक्की हमें भी हौसला देती है। हम आगे भी इस अभियान को इसी तरह से चलाते रहेंगे।
आयोजन में आतिफ अकील जीनगर समाज भोपाल के अध्यक्ष कन्हैयालाल डाबी समिति के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मनोज मालवीय जी वार्ड क्रमांक 15 के अध्यक्ष निखिल सोनगरा, धीरेंद्र शुक्ला अशोक शर्मा, सुनील डाबी, अमित शर्मा, अभिषेक साहू, उपस्थित रहे।
You may also like
-
MP में अचल संपत्तियों की नई गाइडलाइन की तैयारी शुरू, 31 मार्च तक होंगी लागू
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान कल करेंगे सीप-अंबर परियोजना का लोकार्पण
-
अतिक्रमण पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, सीधी में 34 मकानों को बुलडोजर से हटाया
-
सातवें वेतनमान पर MP हाईकोर्ट सख्त, दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
-
महादेव बेटिंग ऐप केस: 125 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में ED की छापेमारी, राहुल मक्कर हिरासत में
