कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति रोज नए मोड़ ले रही है। अमित शाह को समन के बाद अब कोकीन मामले में भाजपा नेत्री ने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी राकेश सिंह पर आरोप लगाया है। सौ ग्राम कोकीन के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार हुई पामेला गोस्वामी ने कहा कि मुझे साजिश के तहतफंसाया गया इसके पीछे मास्टर माइंड कैलाश विजयवर्गीय के करीबी राकेश सिंह हैं।
मालूम हो कि कोलकाता के पॉश इलाके न्यू अलीपुर से 10 लाख रुपये कीमत की 100 ग्राम कोकीन के साथ पामेला की गिरफ्तारी के बाद बंगाल भाजपा अब बैकफुट पर आ गई है और विपक्ष पार्टी पर ताबड़तोड़ अटैक कर रही है।
कोकीन के साथ गिरफ्तारी के बाद पामेला को शनिवार को कोलकाता की एक अदालत में पेशी हुई। कोर्ट में पेशी से पहले पामेला ने दावा किया कि उसे इस मामले में फंसाया गया है। उसे फंसाने के पीछे बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के सहयोगी राकेश सिंह का हाथ है। इस पूरी साजिश का असली मास्टरमाइंड राकेश सिंह ही है।
राकेश सिंह की दलील
राकेश सिंह का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। यदि वह इस केस में दोषी साबित होते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उनका तो पिछले दो साल से पामेला के साथ कोई संपर्क नहीं है। यह तो टीएमसी की साजिश बीजेपी को बदनाम करने की है। पुलिस को इस मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए।
You may also like
-
सुप्रीम कोर्ट रविवार को भी खुला, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हिरासत का मामला; पुलिस कार्रवाई पर सुनवाई
-
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला, NIA ने दर्ज की FIR; अपहरण की आशंका की जांच
-
पूर्व अग्निवीरों को बीमा, ₹10 लाख का पैकेज और 50% आरक्षण, सरकार ने किए बड़े प्रावधान
-
ट्रेन में यात्री का बैग चोरी होने पर रेलवे को झटका, अब देना होगा ₹1.45 लाख का मुआवजा
-
केरल हाईकोर्ट का फैसला: महिला की छाती पर कोहनी मारना अपने आप में छेड़छाड़ नहीं, मजिस्ट्रेट का आदेश पलटा
