खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 14.78 करोड़ रुपये स्वीकृत
रायपुर,
छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 14 करोड़ 78 लाख 61 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।
जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के टेकापार जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूरा होने से 133 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसी तरह से साल्हेवारा जलाशय का जीर्णोद्धार, नहरों का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 85 लाख 33 रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने से 164 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। सिंगारपुर व्यपवर्तन शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहरों का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 98 लाख 86 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने से 111 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
You may also like
-
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन में मनोज जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
-
सिंधिया राजपरिवार प्रॉपर्टी विवाद: प्रतिमा देवी कोर्ट में नहीं हुईं पेश, धोखाधड़ी के सबूत नहीं मिले
-
आबकारी विभाग ने अलग अलग चार स्थानों से अवैध शराब पकड़ी
-
मोहन यादव सरकार के तीन साल पूरे होने को, जानिए कैसा रहा मध्य प्रदेश का सफर
-
रिटायर्ड IAS की हत्या से सनसनी, दवाई देने में देरी पर केयरटेकर ने गला रेता
