केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वे अगले चुनाव में न तो कोई पोस्टर लगावाएंगे और न ही बैनर छपवाएंगे। उन्होंने कहा कि वोट माल पानी से नहीं मिलता है, काम से मिलता है
#politicswala Report
नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। अपनी लोकसभा सीट नागपुर को सबसे मुश्किल सीट बताते हुए गडकरी ने एक ऐसी बात कही जो बड़े-बड़े नेता बोलने से पहले 100 बार सोचेंगे। राजस्थान के पूर्व सीएम और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की जयंती के अवसर पर गडकरी ने कहा कि वे अगले चुनाव में न तो कोई पोस्टर लगावाएंगे और न ही बैनर छपवाएंगे। इसके पीछे उन्होंने बड़ा ही रोचक कारण भी बताया।
गडकरी ने कहा कि आज कल लोग होशियार हो गए हैं। चुनाव के समय माल-पानी मिलता है तो रख लेते हैं। पति एक को वोट देता है, पत्नी एक को वोट देती है और बच्चा तीसरी तरफ चला जाता है। लेकिन असल वोट तो मिलता है सेवा की राजनीति से। विकास की राजनीति से, गांव में गरीबों के कल्याण से, स्वास्थ्य सुविधाओं से, युवाओं को रोजगार देने से, बच्चों को अच्छा स्कूल देने से। गरीबों को अच्छे अस्पताल देने से वोट मिलता है।
गडकरी ने कहा कि जो बात मैं कहता हूं वो सभी एमएलए-एमपी को कहना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने बहुत मुश्किल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मुझे सभी नेताओं ने मना किया था। पर मैं जिद के साथ लड़ा था। अब मैंने ये तय कर लिया है कि अगले चुनाव में मैं कोई पोस्टर नहीं लगाऊंगा, बैनर भी नहीं लगाऊंगा, चाय नहीं पिलाऊंगा, कुछ नहीं करूंगा। जिसको वोट देना है देगा, नहीं देगा। मेरा विश्वास है कि पहले साढ़े 3 लाख की जीत की मार्जिन है अब वो और एकाध लाख बढ़ जाएगी।
गडकरी ने भैरो सिंह शेखवात की जन्मशती के अवसर पर कहा कि हमारी राजनीति में सबसे बड़ी समस्या विचारशून्यता की है। गडकरी ने कहा कि जो सही नेता होता है वो प्रवाह के खिलाफ बोलने की हिम्मत दिखाता है। अली दस्तूर एक विदुषी थीं जो काफी अच्छी बात कहकर गईं हैं कि नदी जब बहती है तो उसके प्रवाह के साथ कूड़ा-कचरा मछली सब बहती है। जो मरी हुई मछली होती है वो प्रवाह के साथ बहती है, लेकिन जो जिंदा मछली है वो प्रवाह के खिलाफ तैरती है, ये उसके जिंदादिली का उदाहरण है। जब कांग्रेस की सत्ता चरम सीमा पर थी, जनसंघ कभी सत्ता में आएगा ऐसा लग नहीं रहा था, तब अपनी विचारधारा पर अटल रहकर भैरो सिंह शेखावत ने पार्टी के विचार को आगे बढ़ाया।
You may also like
-
बॉलीवुड हस्तियों को धमकी और फायरिंग पर फडणवीस सख्त, बोले- धमकाने वालों के साथ उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे
-
रिटायरमेंट के बाद दोबारा नियुक्त अफसर भी आचार संहिता के दायरे में, चुनाव आयोग ने 5 राज्यों को दिए सख्त निर्देश
-
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से ज्यादा जेल में रहने पर सरकारी कर्मचारी अपने आप होगा सस्पेंड
-
दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से कब मिलेगी राहत? प्रदूषण पर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट
-
फिर से नोटबंदी की तैयारी? चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2000 के नोट बंद करने की उठाई मांग
