नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 2021 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं।
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।
– लद्दाख के चुंतलिम चोंजोर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वो एक समाजसेवी हैं।
उन्होंने कारगिल के रिमोट एरिया में दो गांवों को जोड़ने के लिए 38 किलोमीटर का रास्ता अकेले तैयार किया था।
इसके लिए उन्हें इस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
– बास्केटबाल प्लेयर पी अनिता को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
वे 19 साल की उम्र में टीम की कप्तान बनी थीं। वे टीम की कप्तान बनने वाली सबसे युवा खिलाड़ी रहीं।
– मूर्तिकार सुदर्शन साहू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा 2021 के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
– पूर्व लोकसभा स्पीकर को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
– पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उनके बेटे चिराग पासवान को पुरस्कार दिया।
– असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उनकी पत्नी डॉली गोगोई को पुरस्कार दिया।
साल 2021 के लिए इन्हें दिया जाएगा पद्म विभूषण : दो दिन के इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में किया जा रहा है। साल 2021 के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने वालों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी, तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला), मौलाना वहीदुद्दीन खान, बीबी लाल और अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी शामिल हैं।
कल इन हस्तियों को किया गया था सम्मानित : कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 2020 के लिए विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया था। इस दौरान पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और हाकी प्लेयर रानी रामपाल को पद्म भूषण व फिल्म जगत से एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
वहीं, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय (रिटायर्ड) को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया था। वह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं। इनके अलावा बांग्लादेश की दो शख्सियतों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
You may also like
-
नहीं रहे ‘गुरुजी’: 13 साल के थे जब हुई पिता की हत्या और बदल गई जिंदगी, शिबू सोरेन ऐसे बने ‘दिशोम गुरु’
-
प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद: नौकरानी से रेप के मामले में दोषी, कोर्ट ने लगाया 11.50 लाख का जुर्माना
-
तेजस्वी यादव का दावा- मेरा और पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से कटा, पटना DM ने दिया जवाब- 416 नंबर पर दर्ज है नाम
-
मालेगांव ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: रिटायर्ड ATS अफसर महबूब मुजावर का दावा, RSS चीफ भागवत को अरेस्ट करने के ऑर्डर थे
-
टैरिफ वॉर: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की इकॉनमी को बताया डेड, राहुल गांधी बोले- फैक्ट है, दुनिया जानती है