रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला और बाल कल्याण मंत्री अनिला भेदिया की एक सलाह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। अपनी इस सलाह में अनिला पुरुषों को शराब पीने के लिए कह रही हैं। यह बात उन्होंने एक गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कही थी। उन्होंने कहा, ‘थोड़ी-थोड़ी पी लिया करो और सो जाया करो।’ मंत्री की इस अजीब सलाह के बाद वह विवादों के घेरे में आ गई हैं।
इस बयान के बाद उपजे विवाद पर अनिला भेदिया ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने एक राजनीतिक शरारत बताया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अनिला ने कहा कि मैं उन पुरुषों को संबोधित कर रही थी जो शराब के आदी हो चुके हैं। मैंने उन्हें थोड़ा पीने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैंने वहां पर लोगों को सलाह दी थी कि महिलाओं को घर के कामकाज के चलते काफी तनाव झेलना पड़ता है। इसलिए मैंने पुरुषों से शराब छोड़ने की बात कही थी।
गौरतलब है कि दो बार विधायक रह चुकी मंत्री अनिला रायपुर से 120 किमी दूर बलोद जिले के सिंहोला गांव में पहुंची थीं। यह गांव उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि इस गांव में शराब की खपत काफी ज्यादा बढ़ गई है।
You may also like
-
शरद पवार के एक बयान से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- 10 नवंबर के बाद बैठकर करेंगे बात
-
राहुल गांधी की रैली से नदारद रहने पर बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड
-
दिग्विजय सिंह का हिंदुत्व पर विवादित बयान, बोले- ‘नफरत फैलाता है, इससे दूर रहें’
-
हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- सनातन धर्म रहेगा तो मजबूत रहेगी BJP
-
अल-सैयद की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएंगे’
