नितिन नबीन: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। 45 बर्षीय नितिन नबीन को अब तक के सबसे युवा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों में गिना जा रहा है। बिहार के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार संभाला। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नितिन नबीन का चयन निर्विरोध हुआ, जिसे संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर स्वागत किया और बेहद विनम्र अंदाज़ में कहा, “मैं एक कार्यकर्ता हूं और अब वे मेरे बॉस हैं।” मोदी के इस बयान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खास संदेश दिया कि भाजपा में पद से ऊपर संगठन और अनुशासन को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जैसे समर्पित और ऊर्जावान नेता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। (“मैं एक कार्यकर्ता हूं और अब वे मेरे बॉस हैं।”)
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने संबोधन में शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी ही प्राथमिकता होगी।
नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं ने खुलकर समर्थन और बधाई दी। जेपी नड्डा ने इसे संगठन के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया, वहीं अमित शाह ने कहा कि नबीन का नेतृत्व पार्टी को नई ऊर्जा देगा। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दीं और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा आने वाले चुनावी और संगठनात्मक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी।
कुल मिलाकर, नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव और संगठन-केंद्रित राजनीति का संकेत माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का “कार्यकर्ता” वाला बयान और नेताओं की एकजुट प्रतिक्रियाएं यह दिखाती हैं कि पार्टी आने वाले समय में अनुशासन, संगठन और युवा नेतृत्व के सहारे आगे बढ़ने की रणनीति पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- ममता ने अमित शाह को बताया ‘डकैत’, ईडी पर चोरी का केस
कौन हैं भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन?
नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख और संगठनात्मक रूप से मजबूत नेता माने जाते हैं। वे बिहार की राजनीति से उभरकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। नितिन नबीन का जन्म बिहार में हुआ और उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वे लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे, जहां से उन्हें संगठन, अनुशासन और जमीनी राजनीति का अनुभव मिला।
वे बिहार विधानसभा के कई बार विधायक रह चुके हैं और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर काम करने का उन्हें व्यापक अनुभव है। उन्हें एक मेहनती, स्पष्ट वक्ता और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने वाला नेता माना जाता है। पार्टी के भीतर उनकी पहचान ऐसे नेता की रही है जो बिना विवाद के, संगठन के लिए लगातार काम करता रहा है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में ऑपेरशन लोटस से डरे शिंदे पहुंचे शाह की शरण में !

You may also like
-
TMC नाम-चिह्न विवाद पर 4 महीने में फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने ECI को दी समयसीमा
-
SIR और चुनाव आयोग पर बैठक से पहले अखिलेश का बड़ा बयान, 30 सितंबर को नहीं पहुंचेंगे दिल्ली
-
ममता बनर्जी का बदला सियासी समीकरण, अब लेफ्ट से बातचीत; SIR पर विपक्षी एकता की कवायद
-
RTI विवाद पर विजय सरकार का यू-टर्न, कानून-व्यवस्था विभाग को छूट देने वाला आदेश वापस
-
बंगाल SIR पर घमासान, शुभेंदु अधिकारी ने 27 लाख नाम कटने के लिए ममता को ठहराया जिम्मेदार
