‘मोहन भागवत कौन हैं? क्या वे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं?’
— असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद
आॅल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का यह बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोलते हुए आया. असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा है, ‘मोहन भागवत किस हैसियत से कह रहे हैं कि अयोध्या में विवादित भूमि पर मंदिर बनेगा.’ ओवैसी ने आगे कहा कि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए वही तय करेगा कि विवादित जमीन पर क्या बनेगा. इस बीच मंगलवार से अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू होने जा रही है. बुधवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी है.
You may also like
-
डर इतना हावी है की सरकार ने एक साल में 1 लाख से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर डाले !
-
ट्रंप-मोदी बातचीत में ‘मस्क एंगल’: कूटनीति में कॉरपोरेट की एंट्री पर सवाल!
-
29 मार्च की शाम को आप भोपाल के इस अनूठे आयोजन में जरूर आइये
-
धुरंधर 2 ने दिखाया नोटबंदी का ऐसा नैरेटिव… बीजेपी भी इससे वाकिफ नहीं रही होगी….!
-
लॉकडाउन अफवाह: बयान से बढ़ा डर, सरकार ने किया खंडन!
