नई दिल्ली । केजरीवाल सरकार दिल्ली के गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद दिल्लीवालों को मुफ्त चीनी मिलने का रास्ता साफ हो गया है । मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद अब यह फाइल एलजी के पास भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट की बैठक में मुफ्त में चीनी देने का निर्णय लिया गया था। दिल्ली सरकार के इस निर्णय से दिल्ली के 68747 एनएफएस कार्ड धारकों समेत 280290 लाभार्थियों को मुफ्त चीनी मिल सकेगी।
20 जुलाई को कैबिनेट बैठक में लाया गया था प्रस्ताव
इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों के सामने आने वाली कठिनाइयों को कम करना और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 20 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में दिल्ली के गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देने का एक प्रस्ताव लाया गया था। यह प्रस्ताव अंत्योदय अन्न योजना श्रेणी के कार्ड धारकों के लिए चीनी सब्सिडी योजना के तहत लाया गया था।
दिल्ली कैबिनेट ने पास कर दिया है यह प्रस्ताव
केजरीवाल कैबिनेट ने मौजूदा आर्थिक हालात और बढ़ती महंगाई से गरीब परिवारों के सामने उत्पन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए गरीब वर्ग के लोगों को मुफ्त चीनी देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दे दी। इस पहल के जरिए दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसी को भी खाद्य असुरक्षा का सामना नहीं करना पड़े।
करीब 2,80,290 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत सभी एनएफएसए लाभार्थियों को मिलने वाले गेहूं, चावल के अलावा दिल्ली सरकार ने मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों को चीनी सब्सिडी योजना के तहत मुफ्त चीनी उपलब्ध कराएगी। एएवाई कार्ड धारकों को चीनी का वितरण जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक एक वर्ष की अवधि के लिए निःशुल्क किया गया है। दिल्ली सरकार के इस निर्णय से 68,747 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड धारकों सहित करीब 2,80,290 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।
You may also like
-
पश्चिम बंगाल चुनाव में इन्फ्लुएंसर्स को एक रील के 80000 रुपये!
-
जयपुर में भयानक हादसा, जुमे की नामाज के वक्त गिरी मस्जिद 10 से 12 लोग हुए हताहत
-
अमेरिका ने 30 दिन के लिए, भारत को दी रूस से तेल खरीदने की छूट, अरविन्द केजरीवाल ने कर दी प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग
-
राज्यपालों में बड़ा फेरबदल: बंगाल में आर.एन. रवि, बिहार में सैयद अता हसनैन, दिल्ली में तरनजीत सिंह संधू
-
नीतीश बाबू आखिर क्यों ?
