जोहान्सबर्ग । भारत ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर मिशन की सफलता पर बधाई दी। पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उनको और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। पीएम मोदी ने कहा आपका तो नाम सोमनाथ और सोमनाथ नाम चंद्रमा से जुड़ा हुआ है और इसलिए आपके परिवारवाले भी आज बहुत आनंदित होंगे। पीएम मोदी ने कहा मैं अभी जोहान्सबर्ग में हूं, जल्दी ही बेंगलुरू आकर आपको धन्यवाद दूंगा।
चंद्रयान-3 मिशन के बाद प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। इस दौरान भी उन्होंने मिशन सफल होने को लेकर इसरो को बधाई देते हुए इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की थी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
चंद्रयान मिशन सफल होने के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने इस परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इसरो प्रमुख ने कहा कि सबके सामूहिक प्रयासों से ही आज इसरो इस मुकाम पर पहुंचा है और भारत ने इतिहास रच दिया है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान मिशन का विक्रम लैंडर जिस साउथ पोल पर उतरा है, वहां आज से पहले कोई देश नहीं पहुंचा है।विक्रम लैंडर की वहां साफ्ट लैंडिंग होंने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है।
You may also like
-
₹2,000 से ₹50,000 तक UPI पर कितना लगेगा चार्ज? 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
-
दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का नोटिस, 7 दिन में मांगी माफी
-
PM Modi Birthday: वेतन आयोग से पेंशन तक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये 5 बड़े फैसले
-
AI-171 हादसे की जांच पर उठे सवाल, FAS ने AAIB से तकनीकी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की
-
मास्टर सर्कुलर्स और सतर्कता मैनुअल 2026 पर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम
