बेंगलुरू । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर विक्रम लैंडर को पहुंचाकर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। विक्रम रोवर ने सायं 6.04 बजे चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग की तो पूरे देश में जश्न शुरू हो गया। लोगों ने पटाखे फोड़े और इस सफलता के लिए एक दूसरे को बधाई दी। चंद्रयान मिशन के सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने जोहान्सबर्ग से अपने संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जम्मू में सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक पर एक विशाल स्क्रीन लगाई गई, जिसपर चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि 23 अगस्त 2023 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। यह सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है।
चंद्रयान-3 की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना ने कहा कि यह मेरे और मेरी टीम के लिए सबसे यादगार पल है। पिछले कई वर्षों से हम यही प्रयास कर रहे हैं। हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने हम सभी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से आकर हममें से प्रत्येक को बधाई देना चाहेंगे। इसरो का अगला मिशन आदित्य एल-1 मिशन है जो श्रीहरिकोटा में तैयार हो रहा है।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने चद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने पर इसको को बधाई दी है। उन्होंने कहा चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई! चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है। चंद्रयान-3 मिशन सफल होने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने का पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को सच साबित कर रहा है। इस सफल लैंडिंग मिशन के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। यह देश के लिए एक असाधारण उपलब्धि है।
नड्डा ने कहा 1969 में अपनी स्थापना के बाद से इसरो के 89 लॉन्च मिशनों में से 47 अंतरिक्ष मिशन पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार में हुए हैं। यह यूपीए शासनकाल में लॉन्च किए गए मिशनों की संख्या से दोगुना है। चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा आपका नाम सोमनाथ चंद्र से जुड़ा है इसलिए आपके परिवारजन भी बहुत आनंदित होंगे। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई।
You may also like
-
हाईकोर्ट में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक की सदस्या रद्द करने से अदालत का इंकार
-
500 करोड़ की जमीन 01 रुपये में देने के पीछे का सच
-
हे राम… राम मंदिर में, चंदा के बाद चांदी भी चोरी!
-
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के कुनबे के जमीन खरीदी घोटाले पर लगाया आरोप
-
The Indian EXPRESS Investigation ….इसमें investigation क्या है?
