#politicswala report
Pakistan’s threat-पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को धमकी भरा बयान दिया है। शरीफ ने एक बयान में कहा, अगर तुम (भारत) हमारा पानी बंद करोगे, तो हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे।
प्रवक्ता चौधरी ने यह बयान पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय में भाषण के दौरान की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, यह वीडियो किस कार्यक्रम और जगह का है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।
दरअसल भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जल संधि स्थगित कर दी है और पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोक दिया है।
चौधरी बोले- पानी रोकना पागलपन है
चौधरी ने कहा भारत सोचता है कि वह पाकिस्तान का पानी रोक देगा। यह एक पागलपन से भरी सोच है। 24 करोड़ लोगों का पानी रोकना संभव ही नहीं है।
चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान में 6 नदियां कश्मीर से निकलती हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत कश्मीर एक विवादित इलाका है। अगर कश्मीर के लोग पाकिस्तान में शामिल होने का फैसला करते हैं तो ये सभी नदियां पाकिस्तान की होंगी। भारत के पास इनमें से किसी नदी का अधिकार नहीं रह जाएगा।
यह बयान हाफ़िज़ सईद की धमकियों की याद दिलाता है। सिंधु जल संधि को रद्द करने के भारत के हालिया फ़ैसले से पूरे पाकिस्तान में चिंता की लहर है, क्योंकि देश में बहने वाली नदियाँ सूखने लगी हैं। आसन्न जल संकट ने पाकिस्तानी सैन्य और राजनीतिक प्रतिष्ठान में हड़कंप मचा दिया है।
अहमद शरीफ के बयान का यह वीडियो तब सामने आया है, जब भारत की ओर से यह लगातार कहा जा रहा है कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान में यह कहा था कि जब सिंदूर बारुद बन जाता है, तो उसकी ताकत पूरा विश्व देखता है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है और भारत ने रुख बिलकुल स्पष्ट कर दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तानी सेना और उनके डिफेंस सिस्टम की
पोल खुल गई है, सीजफायर के लिए अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाने
वाला पाकिस्तान एक बार फिर गीदड़ भभकी दे रहा है, आखिर
क्यों वह भारत के सामने एक बार फिर हिमाकत कर रहा है?
भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाकर उन्हें निष्क्रिय करके उसे करारा झटका दिया।
इनमें से कई बेस को इतना बड़ा नुकसान हुआ है कि उनके रनवे अब कम से कम जून तक काम नहीं करेंगे।
मलबे की सैटेलाइट तस्वीरों ने तबाही की पुष्टि की है।
इस बीच, वैश्विक रक्षा विशेषज्ञों ने भारत की सटीकता और संयम की सराहना की है और इसे परिपक्व आक्रामकता का प्रदर्शन बताया है। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे न्याय का एक नया रूप बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बदला लेने के बारे में नहीं है, बल्कि एक सक्षम भारत की उग्र अभिव्यक्ति है। उनका संदेश जोरदार और स्पष्ट था – भारत अब बिना किसी परिणाम के आतंक और उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा।
You may also like
-
रतलाम नगर निगम में डॉग नसबंदी घोटाला: लोकायुक्त जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप
-
बजट 2026-27 पर सवाल: बढ़ती असमानता, सीमित खर्च और उलझी आर्थिक दिशा
-
चीन की नीतियों के सबसे साहसी आलोचक हांगकांग के मीडिया मुग़ल को 20 साल की कैद
-
बजट सत्र में सियासी संग्राम: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, सदन बार-बार स्थगित
-
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय, पाकिस्तान के फैसले से आईसीसी को 174 मिलियन डॉलर के नुकसान से राहत
