अभिषेक बनर्जी ने आतंकवाद को कहा पागल कुत्ता
# politicswala report
Indian delegation against terrorism-पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए भारत का डेलीगेशन एक-एक करके दुनियाभर के देशों में पहुंच रहा है। ऐसे में दुनियाभर में अब पाकिस्तान की पोल खुलने लगी है। जापान में भारतीय समुदाय के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के दौरान, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “हम यहां संदेश और सच्चाई साझा करने के लिए आए हैं कि भारत झुकने से इनकार करता है। हम डर के आगे घुटने नहीं टेकेंगे। आतंकवाद पागल कुत्ता है, तो पाकिस्तान इसका जंगली संचालक… जापान में बोले अभिषेक बनर्जी
मैं एक राजनीतिक दल से संबंधित हूं जो विपक्ष में है। मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि पाकिस्तान को उसकी भाषा में सबक सिखाया जाना चाहिए।
अगर आतंकवाद एक पागल कुत्ता है, तो पाकिस्तान एक जंगली हैंडलर है।
हमें सबसे पहले इस जंगली हैंडलर से निपटने के लिए दुनिया को एक साथ लाने की जरूरत है।
अन्यथा, यह जंगली हैंडलर और अधिक पागल कुत्तों को पालेगा और बड़ा करेगा।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को टोक्यो में अपने जोशीले
भाषण में कहा कि भारत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के डर के आगे घुटने नहीं टेकेगा।
अभिषेक बनर्जी ने साफ तौर पर कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष को जिम्मेदारी से संभाला है और यह सुनिश्चित किया है कि उनकी कार्रवाई सटीक तथा तनाव बढ़ाने वाली प्रकृति की न हो।
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था। टीएमसी सांसद ने कहा कि भारत ने जापान से संपर्क किया था क्योंकि वह एक रणनीतिक साझेदार है और उसने देश को आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की संलिप्तता के बारे में चेतावनी दी थी। आतंकवाद पागल कुत्ता है, तो पाकिस्तान इसका जंगली संचालक… जापान में बोले अभिषेक बनर्जी
उन्होंने कहा, “हम अलग-अलग पार्टियों से यहां आए हैं और आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट हैं।
हम सबूतों के साथ आए हैं। आज यह भारत है, कल यह कोई और देश होगा।”
आज दो डेलिगेशन और रवाना
आज दो और डेलीगेशन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है।
आतंकवाद पागल कुत्ता है, तो पाकिस्तान इसका जंगली संचालक… जापान में बोले अभिषेक बनर्जी
कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में एक डेलिगेशन गुयाना के लिए रवाना हो गया, जो अमेरिका, पनामा, ब्राजील और कोलंबिया का दौरा करेगा।
डेलिगेशन में शशि थरूर के साथ डॉ सरफराज अहमद, शांभवी, जीएम हरीश बालयोगी, शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, तेजस्वी सूर्या और मिलिंद देवड़ा शामिल हैं।
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में भी सांसदों का एक डेलिगेशन बहरीन के लिए रवाना हो गया है।
ये डेलिगेशन सऊदी अरब, कुवैत और अल्जीरिया जाएगा और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखेगा।
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के डेलिगेशन का हिस्सा हैं।
क्या बोले शशि थरूर
गुयाना रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड आतंकवाद की पोल खोलने के लिए हम जा रहे हैं।
हम लोगों को ये समझाने के लिए जा रहे हैं कि आखिर हमारा अनुभव क्या था।
बहरीन रवाना होने से पहले ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी शिविर चला रहा है, जिसे लेकर हम चारों देशों से इसके बारे में बात करेंगे।
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने इस दौरे को लेकर कहा, “आज हमारा डेलीगेशन पश्चिम एशिया की इस यात्रा पर निकल रहा है।
सबसे बड़ा संदेश वह एकता है जो भारत ने दुनिया को दिखाई है और दिखाना जारी रखा है।
हम इस संदेश को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि युद्ध के मैदान में जीत हासिल करने के बाद, दुनिया से आतंकवाद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहना महत्वपूर्ण है।
हम एक विशेष प्रकार के आतंकवाद से पीड़ित हैं जो राज्य द्वारा प्रायोजित है।”
You may also like
-
Bhiwadi Fire Explosion: लापरवाही की आग में झुलसी ज़िंदगियां
-
भारत का ‘AI Impact Summit 2026’: लोकतंत्रीकरण का दावा या तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन?
-
गुवाहाटी से कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, बोले संगठन की ताकत से आगे बढ़ती है बीजेपी
-
बांग्लादेश में सत्ता की वापसी: BNP को प्रचंड जनादेश, पीएम मोदी ने दी बधाई
-
एपस्टीन की आर्ट की पसंद भी यौन गंदगी वाली!
