पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR-प्रभावित परिवारों संग CEC से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दिल्ली में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) से प्रभावित परिवारों और तृणमूल कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान विरोध के प्रतीक के रूप में सभी ने काले शॉल पहने हुए थे।
SIR पर रोक की मांग
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंबे समय से पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाने की मांग कर रही हैं। पिछले सप्ताह मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें 2 फरवरी को मुलाकात का समय दिया था। ममता बनर्जी 1 फरवरी को दिल्ली पहुंची थीं।
TMC सांसद भी रहे साथ
इस मुलाकात में ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों के समक्ष प्रभावित परिवारों की समस्याएं रखी।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, राहुल गांधी के डोकलाम बयान पर संसद में घमासान
पुलिस तैनाती पर सवाल
मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल से आए लोग अपनी समस्याएं उठाने आए थे, लेकिन उन्हें “धमकाया” जा रहा है। उन्होंने दिल्ली स्थित बंगा भवन के बाहर भारी पुलिस तैनाती पर भी सवाल खड़े किए।
50 से अधिक प्रभावित परिवार दिल्ली लाए गए
सूत्रों के मुताबिक, SIR प्रक्रिया से प्रभावित करीब 50 परिवारों को दिल्ली लाया गया है। तृणमूल कांग्रेस नेताओं का दावा है कि चुनाव आयोग से मिलने वाले प्रतिनिधियों में ऐसे लोग भी शामिल थे, जिन्हें गलती से मृत घोषित कर दिया गया या जिनके परिजनों की मौत कथित तौर पर SIR प्रक्रिया के कारण हुई।
काले वस्त्रों में दर्ज कराया विरोध
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस विरोध के प्रतीक के रूप में ममता बनर्जी और अन्य नेताओं ने काले शॉल पहने, जबकि अभिषेक बनर्जी ने काला स्वेटर पहनकर अपनी नाराज़गी दर्ज कराई। तृणमूल कांग्रेस ने मांग की है कि SIR प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो और प्रभावित लोगों को तुरंत राहत डी गई।
You may also like
-
जले नोटों वाले जस्टिस वर्मा का दुखी मन से इस्तीफा, अब एफआईआर की संभावना
-
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के 38 पदाधिकारियों को तीन महीने का अल्टीमेटम, नहीं सुधरे तो बाहर
-
वंदे मातरम् …कांग्रेस पार्षद बोलीं, हम किसी के बाप की नहीं सुनते, कांग्रेस भी जाए भाड़ में !
-
इंदौर में कांग्रेस पार्षद फौजिया और रुबीना का वंदे मातरम गाने से इंकार, बोलीं एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ
-
ईरान की सभ्यता मिटाने निकले ट्रम्प ने टेके घुटने, सीज़फायर !
