-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
-देर रात उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत होने लगी।
-इसके बाद रविवार तड़के 2 बजे उन्हें एम्स में एडमिट कराना पड़ा।
दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें रविवार सुबह सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई। इस पर उपराष्ट्रपति को दिल्ली एम्स के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
2 बजे ले गए एम्स
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सुबह-सुबह दिल्ली के एम्स के हृदय विभाग में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। 73 वर्षीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सुबह करीब 2 बजे एम्स ले जाया गया और फिलहाल उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है।
You may also like
-
डोडा में बड़े ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों की आतंकियों को चेतावनी, बोले- ‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’
-
मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़म कर पाएगी डॉलर की बादशाहत कम!?
-
BRICS Summit 2026: आज दुनिया देखेगी भारत का दम, पुतिन-जिनपिंग समेत कई दिग्गज एक मंच पर
-
8th Pay Commission: 3.8 फिटमेंट फैक्टर और 6% इंक्रीमेंट से कितनी बढ़ेगी पेंशन? समझें पूरा कैलकुलेशन
-
प्राइवेट स्कूल शिक्षकों के लिए समान वेतन-पेंशन की मांग, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
