-नीतीश कुमार ने कहा था कि इसके पति जब डूब गये तब अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।’’
-राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के बयानों को महिलाओं का अपमान और बेतुकी टिप्पणी बताया
Nitish-Rabri case पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने महिला दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का श्रेय लेते हुए नीतीश कुमार ने ‘‘बेतुकी’’ टिप्पणियां कीं। नीतीश कुमार के एक-एक बयान का उन्होंने सिलसिलेवार जवाब दिया। नीतीश कुमार द्वारा बोले गए अभद्र वाक्यों को उन्होंने महिलाओं का अपमान बताया।
पीटीआई की खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में राजद की महिला सदस्यों के साथ तीखी बहस के दौरान विपक्ष की नेता राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि ‘‘इसके पति जब डूब गये तब अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।’’
राजद नेता राबड़ी ने यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लिया, जिसमें उनके बेटे तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। राबड़ी देवी ने पूछा, ‘‘नीतीश कुमार दावा करते हैं कि बिहार में जो भी अच्छा हुआ है, वह 2005 के बाद से हासिल हुआ है, जब वे सत्ता में आए थे। क्या उनका जन्म भी उसी साल हुआ था?’’
नीतीश पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने दावा किया, ‘‘वह यह कहने की हिम्मत रखते हैं कि बिहार में उनके सत्ता में आने से पहले लड़कियां और महिलाएं कपड़े नहीं पहनती थीं। क्या यह बात उनके अपने परिवार की महिलाओं के लिए भी सच है?’’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में राजद की महिला सदस्यों के साथ तीखी बहस के दौरान विपक्ष की नेता राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि ‘‘इसके पति जब डूब गये तब अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।’’
कुमार द्वारा किये गये ‘इसके पति’ शब्द का इस्तेमाल अपमानजनक माना गया और राजद के सदस्यों ने सदन के अंदर इसका विरोध भी किया। राबड़ी देवी पहली बार 1997 में उस समय मुख्यमंत्री बनी थीं, जब उनके पति और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आरोपपत्र दाखिल करने के बाद पद छोड़ना पड़ा था।
You may also like
-
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पर मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
-
88 साल बाद फिर खुलेगा उज्जैन की वैश्य टेकरी का राज, 2300 साल पुराने इतिहास से उठेगा पर्दा
-
वन्यजीव सप्ताह में वन विहार में विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम हुए
-
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन
-
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में 92वें सूबेदार/उप निरीक्षक बैच के बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ
