लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर को लेकर बयान पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रतिक्रिया अपनी व्यक्त की है।
इंटरनेट मीडिया पर बेहद सक्रिय हो चुकीं मायावती ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।
उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर एक ट्वीट किया था। केशव ने लिखा- ‘अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।’ साथ ही हैशटैग किया- ‘जय श्री राम, जय शिव शंभू, जय श्री राधे-कृष्ण।’ उनके इस ट्वीट के बाद से अब उत्तर प्रदेश की राजनीतिक का तापमान बढ़ गया है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा बसपा मुखिया मायावती ने केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट को लेकर गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। मायावती ने ट्वीट किया कि केशव प्रसाद मौर्य के उत्तर प्रदेश विधानसभा आमचुनाव के नजदीक दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है, यह भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है। इनके इस आखिरी हथकण्डे से अर्थात हिन्दू-मुस्लिम राजनीति से भी जनता सावधान रहे।
केशव के बयान पर भड़के संजय सिंह : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।
संजय सिंह ने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक इन्हें मथुरा तथा काशी की याद नहीं आई। क्या आप (भाजपा) भगवान को भी चुनाव की दृष्टि से देखते हैं।
लोगों ने अपना पेट काटकर राम मंदिर के लिए चंदा दिया है और आप उस चंदे की चोरी कर रहे हैं। इन्हें ना अयोध्या, ना काशी और ना ही मथुरा पर बोलने का हक है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव के एजेंडे में मंदिर का विषय कोई मुद्दा नहीं रहा है।
मंदिर आस्था का मुद्दा है चुनाव का नहीं। जो लोग राम मंदिर बनने का विरोध करते थे अब वही लोग राम मंदिर में माथा टेक रहे हैं। अयोध्या के बाद आने वाले दिनों में यही दृश्य काशी व मथुरा में दिखेगा।
You may also like
-
जमीन कब्जाने और रंगदारी मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता के पूर्व DCP की 2.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क
-
मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से चीन को लगेगा झटका, एक दौरे से साधेंगे दो बड़े निशाने
-
आज 13 नवंबर को बैंक रहेंगे बंद, जानिए RBI ने क्यों घोषित की छुट्टी
-
8वें वेतन आयोग का दिखेगा ऑटो सेक्टर पर असर, सरकारी कर्मचारियों में बढ़ेगी SUV की मांग
-
EPFO Pension में बड़ा बदलाव! प्राइवेट कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन ₹1,000 से बढ़कर ₹3,000 होने की उम्मीद
