Union Ministers Asset

Union Ministers Asset

पुरानी एम्बेसडर कार से लेकर क्रिप्टो और रिवॉल्वर तक, मोदी के मंत्रियों के पास है इतनी संपत्ति

Share Politics Wala News

 

Union Ministers Asset: केंद्रीय मंत्रियों ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपनी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर जारी डिक्लेयरेशन में कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं।

इस बार के डिक्लेयरेशन में पारंपरिक संपत्ति जैसे सोना-चांदी और म्यूचुअल फंड के साथ-साथ कुछ अनोखी चीजें भी शामिल हैं—जैसे 30 साल से पुरानी कारें, हथियार और क्रिप्टोकरेंसी।

गडकरी के पास 31 साल पुरानी एम्बेसडर

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी संपत्ति में 31 साल पुरानी एम्बेसडर कार समेत कुल तीन गाड़ियां दर्ज की हैं।

उन्होंने 37 लाख रुपए से अधिक की सोने की ज्वेलरी भी घोषित की है। उनकी पत्नी कंचन गडकरी के पास 28 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी है।

जयंत चौधरी: क्रिप्टो वाले इकलौते मंत्री

कौशल विकास राज्य मंत्री और RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपनी संपत्ति में ₹21.31 लाख की क्रिप्टोकरेंसी का जिक्र किया है।

उनकी पत्नी चारु सिंह के पास भी ₹22.41 लाख की डिजिटल एसेट्स हैं।

जयंत चौधरी अकेले मंत्री हैं जिन्होंने क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट को डिक्लेयरेशन में शामिल किया है।

भारत में क्रिप्टो को लेकर अभी तक स्पष्ट कानून नहीं है और RBI कई बार इसके जोखिमों की चेतावनी दे चुका है।

शिवराज और सिंधिया भी चर्चा में

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8.98 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। उनके पास एक पुरानी एम्बेसडर कार और एक रिवॉल्वर भी है।

वहीं, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति 374 करोड़ रुपए बताई गई है। उनके पास एक पुरानी BMW कार भी है।

सीतारमण और अन्य मंत्रियों की संपत्ति

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 27 लाख की ज्वेलरी और 19 लाख रुपए के म्यूचुअल फंड बताए हैं।

रक्षा मामलों से जुड़े मंत्री राव इंदरजीत सिंह ने 1.2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी, 10 किलो चांदी और हीरे घोषित किए हैं।

सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 37 साल पुराना स्कूटर और एक रिवॉल्वर अपनी संपत्ति में शामिल किया है।

रेल और फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने 1997 मॉडल की मारुति कार घोषित की।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पास रिवॉल्वर, राइफल, ट्रैक्टर और लगभग 1 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने डबल बैरल गन, रिवॉल्वर और 67 लाख रुपए की ज्वेलरी का खुलासा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *