रायपुर
राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि देखने को मिल रही है।
बस्तर का स्वाद घर ले जाएं थीम पर लगे इस स्टॉल पर बस्तर के जंगलों के शुद्ध आदिवासी उत्पादों की बिक्री हो रही है। कोंडागांव से आई स्टॉल की संचालिका उर्मिला नायर ने बताया कि यहाँ महुआ से बने उत्पादों की सबसे ज्यादा मांग है। जिसमें महुआ कुकीज, महुआ लड्डू, महुआ चाय, मधुका निब्स, जंगली शहद, तीखुर पाउडर, ढेंकी चावल, ब्राउन राइस, ब्राउन राइस फ्लेक्स और मसालेदार गुड़ पाउडर शामिल हैं। इसके अलावा जवांफूल चावल, बासाभोग चावल, काला चावल, कांगनी मिलेट, कुटकी मिलेट, रागी फ्लेक्स और गेहूं फ्लेक्स जैसे मोटे अनाज भी उपलब्ध हैं।
रायपुरा की कौशिल्या यादव ने की तारीफ
स्टॉल पर पहुंची रायपुरा निवासी कौशिल्या यादव ने उत्पादों का स्वाद लेकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महुआ कुकीज और ब्राउन राइस का स्वाद बहुत ही अलग और प्राकृतिक है। आजकल बाजार में मिलावटी चीजें मिल रही हैं, लेकिन यहाँ सभी उत्पाद शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक हैं। बस्तर के आदिवासी उत्पादों को ऐसा मंच मिलना बहुत अच्छी बात है। उर्मिला नायर ने बताया कि ये सभी उत्पाद कोंडागांव के आदिवासी किसानों द्वारा तैयार किए जाते हैं और पूरी तरह से जैविक हैं।
You may also like
-
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
-
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
-
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
-
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
-
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
