राज्यपाल पटेल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी मिले

Share Politics Wala News

राज्यपाल पटेल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी मिले

भारत स्काउट्स एवं गाइड का बैज और स्कार्फ लगाया

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने लोकभवन में सोमवार को सौजन्य भेंट की। राज्यपाल से भेंट कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने उनको बैज लगाया और स्कार्फ पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

राज्यपाल पटेल से सौजन्य भेंट के कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त अशोक अर्गल, राज्य आयुक्त वयस्क संसाधन रणनीतिक डॉ. अशोक कुमार भार्गव, संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती उषा यादव, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गजराज सिंह और सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सुशील बिल्लौरे उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *