#politicswala Desk
दिल्ली। मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारों से कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली विवादों में आ गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में जाते समय ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए। रैली रामलीला मैदान में रविवार को हुई। इससे विवाद बढ़ गया।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, एक बार फिर कांग्रेस का चरित्र सामने आ गया है। कांग्रेसी मोदी जी की मौत की कामना कर रहे हैं। उनकी मुस्लिम लीग और माओवादी सोच सबके सामने आ गई।
त्रिवेदी ने कहा कि मोदी की कब्र खोदने की बात करने वाली पार्टी खुद दफन हो जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का भी वही हाल होगा जो औरंगजेब के समय मुगलों का हुआ था।
राहुल औरंगजेब की तरह परिवार की छठी पीढ़ी
सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य शायद वैसा ही होने वाला है जैसा ‘द लास्ट मुगल’ किताब में मुगल साम्राज्य के बारे में लिखा गया है।
मुगल साम्राज्य में छह लोगों ने शासन किया – बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब। छठी पीढ़ी के शासन के बाद मुगल साम्राज्य खत्म हो गया।
इसी तरह कांग्रेस पर भी नेहरू परिवार के छह लोगों ने शासन किया है- मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी। राहुल गांधी छठे हैं जो अभी सत्ता का आनंद ले रहे हैं। इनके बाद कांग्रेस का भी मुगलों जैसा हश्र होगा।
कांग्रेस नेता मंजू लता मीणा ने लगाए नारे
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने वाली कांग्रेस नेता मंजू लता मीणा हैं। वे जयपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ वोट चोरी को लेकर जनता के गुस्से को दिखा रही थीं। वोट में धांधली को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। उन्होंने (BJP) वोट में धांधली करके ये सरकारें बनाई हैं और चुनाव आयोग भी उनके निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है।
You may also like
-
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
-
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
-
ओवैसी का मस्क पर निशाना, बोले- मोदी का विरोधी हूं, लेकिन कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा
-
राहुल गांधी पर गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, 26 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
-
एनएमडीसी सतर्कता कार्यक्रम में एनएसएल पोर्टल, क्वार्टर प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ
