उज्जैन
प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर का मुख्य ढांचा हटाए जाने के डेढ़ महीने बाद मंगलवार रात करीब 12 बजे भोपाल से आई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग के साथ मंदिर पहुंची।
टीम ने आधुनिक इलेक्ट्रानिक मशीनों से मूर्ति और उसके बेस की स्कैनिंग की। इस जांच का उद्देश्य क्या था और इसके निष्कर्षों के आधार पर आगे क्या कार्रवाई होगी, यह प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है।
चौड़ीकरण की जद में मंदिर
उल्लेखनीय है कि उज्जैन में प्रख्यात खड़े हनुमान का मंदिर कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। इस चौड़ीकरण की जद में आए 172 मकान-दुकान एवं लगभग 10 धार्मिक स्थलों को नगर निगम प्रशासन हटाकर शिफ्ट करने की कार्रवाई कर चुका है। इसी कड़ी में डेढ़ महीने पहले खड़े हनुमान मंदिर का मुख्य ढांचा नगर निगम ने हटा दिया था, मगर मूर्ति नहीं हटाई जा सकी।
मूर्ति की संरचनात्मक स्थिति को लेकर उठे सवाल
डेढ़ महीने से खड़े हनुमान मंदिर का मामला ठंडा पड़ा था, लेकिन इसी बीच मंगलवार देर रात तकनीकी टीम के पहुंचने से मूर्ति के बेस की वास्तविक गहराई और उसकी संरचनात्मक स्थिति को लेकर नए सवाल खड़े हुए हैं। बताया गया है कि इस टीम ने मूर्ति के आसपास उपकरण लगाकर स्कैनिंग की और बेस की गहराई मापने का प्रयास किया।
हालांकि, जांच किस विभाग के निर्देश पर कराई गई, तकनीकी रिपोर्ट में क्या सामने आया और इसका आगे की व्यवस्था से क्या संबंध है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, रात में बिना सार्वजनिक जानकारी के इस जांच प्रक्रिया पर भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने सवाल उठाया है।
You may also like
-
बालाघाट के जंगल में 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल पर प्रेमिका और दोस्त को भेजा था आखिरी संदेश
-
बांधवगढ़ में बाघों की मौत का आंकड़ा चिंताजनक, 2026 में अब तक 15 बाघों की मौत; छह साल में 81 ने गंवाई जान
-
बघवार में पेयजल सप्लाई का वाल्व खुला रह जाने से मचा हड़कंप, 50 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा; दो घंटे बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी
-
महादेव सट्टा एप मामला: सौरभ चंद्राकर ने कोर्ट में पेश किए तीन आवेदन, 27 नवंबर को होगी सुनवाई
-
अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
