# politicswala report
अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दौरे पर गए राहुल गाँधी का जैसे हर बयान एक खबर बन गया है। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी को भी रायबरेली की सांसद बताया और कहा यह देश की एकमात्र ऐसी लोकसभा सीट है जहां से दो सांसद हैं। उन्होंने रायबरेली के लोगों का धन्यवाद् देते हुए कहा आपकी जो भी समस्याएं हैं, चाहे रायबरेली में हों या संसद में, मैं हमेशा उपलब्ध हूं। बस मुझे बताएं कि क्या करने की जरूरत है और मैं उसे पूरा करूंगा।
उन्होंने लोगों से प्रियंका गांधी को भी रायबरेली में आमंत्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘रायबरेली शायद भारत का एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र है जिसके दो सांसद हैं- एक मैं हूं और दूसरी प्रियंका हैं। कभी-कभी उन्हें भी आमंत्रित करें। वह मुझे वायनाड बुलाती हैं और मैं जाता हूं। वह भी रायबरेली से सांसद हैं, इसलिए आपको उन्हें भी यहां बुलाना चाहिए। ‘ राहुल गांधी के इस बयान का वीडियो साझा करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘रायबरेली हमारा परिवार है और परिवार का हर हुक्म सिर माथे पर। ‘
वर्ष 2019 में केरल के वायनाड से सांसद चुने गए राहुल गांधी ने पिछले साल का लोकसभा चुनाव रायबरेली और वायानाड दोनों से ही चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत हासिल की थी। हालांकि उन्होंने बाद में वायनाड सीट छोड़ दी थी जिसके उपचुनाव में प्रियंका गांधी निर्वाचित हुई थीं. गांधी ने रायबरेली के साथ अपने भावनात्मक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है। यह एक पारिवारिक रिश्ता है. मैं आपको तहे दिल से धन्यवाद देता हूं.’
You may also like
-
नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
-
रूस के ‘सेंटर-2026’ में तालिबान की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
-
135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 8.5 लाख किताबों का क्या होगा?
-
मोदी के लक्षद्वीप दौरे के 2 साल बाद बदली तस्वीर, पर्यटन के साथ बढ़ी नौसेना की ताकत
-
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 2 और उम्मीदवार, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
