परविार के साथ संभार वाड़ा का आनंद उठाकर मिटाई थकान
भोपाल। 27 नवंबर
चुनाव में लगातार प्रचार में अहम भूमिका का निर्वाह करने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने परिवार के साथ बिताया. वे दिनभर मुख्यमंत्री निवास पर रहे और शाम को न्यू मार्केट स्थित इंडियन काफी हाउस पहुंचे. यहां उन्होंने नास्ता किया और बच्चों एवं लोगों से मुलाकात भी की. इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह के अलावा पुत्र कुणाल चौहान भी साथ में थे.
विस चुनाव को लेकर लंबे समय से परिवार को अधिक समय नहीं दे पाए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज पूरा दिन परिवार के साथ बिताया. बीती रात को चुनाव प्रचार थमने के बाद पहले तो उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ बैठक हर विस क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की. इसके बाद आज दिन में उन्होंने आराम किया और परिवार के साथ रहे. शाम को वे पत्नी साधना सिंह और पुत्र कुणाल चौहान के साथ इंडियन काफी हाउस पहुंचे. यहां उन्होंने चाय के साथ इडली सांबर का लुत्फ भी उठाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आकर पुराने दिनों की याद आ गई. जब उनसे प्रदेश में अगली सरकार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा की सरकार प्रदेश में चौथी बार भी बनेगी. हमने बीते 15 साल में प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए काम किए हैं.
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के बुधनी क्षेत्र की कमान पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय चौहान ने संभाली थी और वे स्वयं पूरे प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे.
You may also like
-
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी संभव
-
प्रधानमंत्री आवास के पास मस्जिद हटाने के आदेश पर भड़के ओवैसी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
-
शहीद जवान के परिवार को अब मिलेंगे ₹50-50 लाख, CM मोहन यादव ने सहायता राशि में किया बदलाव
-
Bank Holiday: 22 अक्टूबर को गुरुवार के दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें RBI ने क्यों घोषित की छुट्टी
-
भोपाल के JP अस्पताल में 3 डॉक्टरों की भूख हड़ताल, वेतन और स्टाइपेंड नहीं मिलने से नाराजगी
