Seema Haider

Seema Haider

Seema Haider : सीमा हैदर ने PM से लगाई गुहार- अब मैं भारत की बहू मुझे यहीं रहने दें

Share Politics Wala News

पाकिस्तान नहीं जाना चाहती, सीमा हैदर को सता रहा है सचिन से अलग होने का डर

#politicswala report

Seema Haider: Seema Haider appealed to PM- मोदी सरकार के पाकिस्तानियों को वापस भेजने के आदेश के बाद सीमा हैदर का बयान आया है। उसने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भारत में रहने की इजाजत मांगी है। सीमा ने कहा कि वह पहले पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब भारत की बहू बन चुकी हैं। करीब दो साल पहले सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई थी और अब गौतमबुद्ध नगर में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा का दावा है कि उसने सचिन से शादी करने के बाद हिंदू धर्म अपना लिया है।

सीमा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें एक व्यक्ति ने उससे सवाल किया, तो सीमा ने जवाब दिया, ‘‘मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती, सर…’’ फिर उस व्यक्ति ने पूछा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से क्या कहना चाहेंगी. इस पर सीमा ने कहा, ‘‘मैं मोदी जी और योगी जी से गुहार लगाना चाहती हूं कि मैं उनकी शरण में हूं, उनकी अमानत हूं। पहले पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। मुझे भारत में रहने दिया जाए। ’

सीमा ने इसी साल 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था। वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली है। मई 2023 में वह अपने बच्चों के साथ कराची से घर छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। जुलाई में वह तब चर्चा में आई, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 साल के सचिन के साथ रहते हुए पकड़ा। बताया जाता है कि दोनों की जान-पहचान 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय हुई थी।

पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं सीमा को

सीमा के पाकिस्तान में अपने पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं। गुलाम ने अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए एक भारतीय वकील की मदद ली थी। जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सीमा पर भारत में अवैध तरीके से आने का आरोप लगा, जबकि सचिन पर उसे पनाह देने का केस दर्ज हुआ। बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।

इसी कड़ी में पाकिस्तानी नागरिकों को भी भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल 2025 तक भारत छोड़ने का निर्देश मिला है। वहीं पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा भी रद्द कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर फिर सुर्खियों में आ गई है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला पर्यटकों पर किया गया था। इस आतंकी हमले के बाद से ही भारत सरकार ने कई कड़े कदम उठाए है। पाकिस्तान से नापाक इरादों की कमर तोड़ने के लिए भारत ने पाकिस्तान के साथ कई समझौतों और रिश्तों को तोड़ने का ऐलान कर दिया है।

सीमा हैदर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से भेजा रहा है, जिस कारण उनके मन में भी डर समाया हुआ है। सीमा ने कहा कि अन्य पाकिस्तानी नागरिकों की तरह उन्हें भी भारत छोड़ने को ना कह दिया जाए।

मोदी और योगी से सीमा की अपील

पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाए जाने को लेकर सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती हूं। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करती हूं कि मुझे भारत में रहने दिया जाए।

गौरतलब है कि सीमा हैदर वर्ष 2023 में चर्चा में आई थी जब वो पाकिस्तान को छोड़कर नेपाल के रास्ते अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना से मिलने नोएडा आई थी। उन्होंने यहां आने के बाद सचिन से शादी की थी। केंद्र सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर लिए गए फैसले के बाद सीमा हैदर का वीडियो वायरल हो रहा है।

सीमा के वकील ने कही थी ये बात

सीमा हैदर के वकील एके सिंह ने इस घटना के बाद बताया कि सीमा हैदर अब पाकिस्तान की नागरिक नहीं है। सीमा ने भारत आने के बाद ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीना से शादी की थी। कुछ समय पहले ही सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया है। सीमा की बेटी का नाम भारती मीना है। बता दें कि सचिन मीना से शादी करने के बाद सीमा को भी भारतीय नागरिकता पति के कारण मिली है। ऐसे में सीमा पर केंद्र सरकार का निर्देश लागू नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *