वास्तव में मैं किसी कार का मालिक नहीं हूं। मेरी मां की कार है, उसे ही चलाता हूं। मैं कार में इंट्रेस्टेड कभी नहीं रहा। हां, ड्राइविंग में मेरा इंट्रेस्ट है। मेरे पास मोटर बाइक है। मैं मोटर बाइक में इंट्रेस्टेड नहीं हूं, पर उसे चलाना मुझे पसंद है।
दिल्ली। राहुल गांधी की टी शर्ट के बीच एक और चर्चा जुड़ गई है। वो है राहुल गाँधी की शादी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शादी के सवाल पर दिलचस्प बात कही। राहुल अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं।
फिर सवाल हुआ- क्या इंदिरा गाँधी जैसी महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें आपकी दादी जैसे गुण हों। इस पर राहुल ने कहा- मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी… दोनों के गुण हों। राहुल ने यहvबातें मुंबई में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यू ट्यूब चैनल म्याशेबल इंडिया के बॉम्बे जर्नी स्पेशल एपिसोड में कही। इंटरव्यू का वीडियो मंगलवार को सामने आया।
कोई पप्पू बोलने वाले सवाल पर वे बोले। मैं इसे दिल पर नहीं लेता। ये प्रोपेगैंडा कैंपेन है और यह उनके दिल की बात है। ये उन लोगों के भीतर डर है, जिनकी लाइफ में कुछ नहीं हो रहा है।
दादी इंदिरा गांधी- उन्हें गूंगी गुड़िया भी कहा गया था। जो लोग मुझ पर 24 घंटे हमला करते हैं, उन्हीं लोगों ने इंदिराजी को गूंगी गुड़िया कहा था। फिर वह महिला आयरन लेडी बन गईं। वो हमेशा से ही आयरन लेडी थीं।
स्पोर्ट्स में रूचि – मैं कुछ न कुछ स्पोर्ट्स या तपस्या करता रहता हूं। मेरे पिता एक पायलट थे। मैंने उनसे सीखा। ये प्लेन उड़ाना आपके एटीट्यूड और वे ऑफ थिंकिंग है। मेरे पिता ने मुझसे एक बात कही थी।
उन्होंने कहा था कि तुम प्लेन उड़ाना, प्लेन तुम्हें उड़ाए…ऐसा मत होने देना। मायने ये थे कि आप यानी पायलट हमेशा प्लेन के आगे रहता है। पायलट 30 हजार की ऊंचाई से चीजों को देखता है। जो आप उस ऊंचाई से देखते हैं, वह आपको सड़क पर दिखाई नहीं देंगी। पायलट हमेशा ऊंचाई से देखता है। आप देख पाते हैं कि समस्याएं कहां हैं।
गाड़ियां – वास्तव में मैं किसी कार का मालिक नहीं हूं। मेरी मां की कार है, उसे ही चलाता हूं। मैं कार में इंट्रेस्टेड कभी नहीं रहा। हां, ड्राइविंग में मेरा इंट्रेस्ट है। मेरे पास मोटर बाइक है। मैं मोटर बाइक में इंट्रेस्टेड नहीं हूं, पर उसे चलाना मुझे पसंद है। आप मुझसे कार, इंजिन के बारे में 90 फीसदी बातें सही बता सकता हूं। मैं कार ठीक कर सकता है। मैं चलना पसंद करता हूं। मैं हवा, पानी या जमीन…मुझे तेज चलना पसंद है।
मुझे पुरानी लैम्ब्रेटा भी उतनी ही पसंद है, जितनी कि R-1। RD-350 पसंद है। दो स्ट्रोक होती है। खतरनाक है। कुछ देर वो कुछ नहीं करती और अचानक वो भागती है। RS-250 मेरी जिंदगी का प्यार है। मैं उसे लंदन में पढ़ाई के दौरान चलाता था।
You may also like
-
जिहादी मानसिकता भारत को आंतरिक समर्थन के लिए परेशान कर रही है….
-
चुनावों में मुफ़्त में पैसे बांटने का चलन.. देश के वास्तविक मुद्दे खा जाएगा..!
-
नरोत्तम को हराने वाले दतिया विधायक राजेंद्र भारती को जेल, दतिया में हो सकता है उपचुनाव
-
‘शिव अवतार’ बन रिटायर्ड कैप्टन अशोक खरात ने 150 महिलाओं का किया शोषण
-
ट्रंप का खासमखास पाकिस्तान, अब बन गया स्वयंभू ‘शांतिदूत ‘
