जयपुर। भाजपा ने मंगलवार को एक बार फिर गांधी परिवार पर हमला बोला। पार्टी ने इस परिवार को भारतीय राजनीति का सबसे भ्रष्ट परिवार बताया है। इतना ही नहीं, पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया गांधी परिवार को कट्टर पापी परिवार तक कह डाला। उन्होंने वाड्रा पर किसानों की जमीन को हड़पने से लेकर जमीन की खरीदारी में फर्जीवाड़े तक के आरोप लगाए।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय किसानों की जमीन हड़पी गई। ये कट्टर पापियों का काम है, कट्टर बेईमान कौन है, वो देश जान गया है। राजस्थान हाईकोर्ट में गांधी परिवार की पोल खुल गई है, क्योंकि किसानों की जमीन के फर्जी अलॉटमेंट कांग्रेस के समय हुए थे।
मालूम हो कि रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां से जुड़ी एक कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के बीकानेर में जमीन की खरीद की ईडी जांच चल रही है। मामले में वाड्रा परिवार ने कोर्ट से जांच रद्द करने की मांग की थी, जिसे राजस्थान हाईकोर्ट कोर्ट ने पिछले हफ्ते खारिज कर दिया था।
कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर भाजपा ने गांधी परिवार को निशाने पर लिया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा तब मिला जब केंद्र, हरियाणा और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी। उसी समय वाड्रा की शादी राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी से हुई थी।
इस मामले में राहुल गांधी, सोनिया गांधी को रॉबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। गौरव भाटिया ने कहा कि परिवार के तीन सदस्य भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर बाहर हैं। उनका एकमात्र मकसद भ्रष्टाचार करना और वाड्रा को जमीन हड़पकर सौंपना है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे भ्रष्ट परिवार को जेल से बाहर होना भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस वाली सरकार के लिए चिंता का विषय है।
You may also like
-
तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
-
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
-
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
