Rahul Gandhi Vote Chori: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बिहार में चल रही अपनी 16 दिवसीय ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मुजफ्फरपुर में आयोजित सभा में राहुल ने कहा कि भाजपा वोट चोरी करके चुनाव जीतती है और यह मॉडल गुजरात से शुरू हुआ था।
एमपी, महाराष्ट्र, हरियाणा के चुनाव चोरी हुए
राहुल गांधी ने मंच से कहा, आप देखिए, मध्यप्रदेश का चुनाव चोरी किया। हरियाणा और महाराष्ट्र का चुनाव भी चोरी किया।
हम पहले कुछ नहीं बोलते थे, क्योंकि हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन महाराष्ट्र में सबूत मिला है। इन्होंने वहां कुछ ज्यादा कर दिया।
राहुल ने दावा किया कि भाजपा ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर लाखों-करोड़ों फर्जी वोट जोड़े और वो सारे वोट सीधे भाजपा के खाते में गए।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल के बयान का वीडियो एक्स (ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा कि यह बात पूरी तरह सच है कि 2023 का मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव चोरी किया गया था।
कमलनाथ ने कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है और उन्होंने हमें जिताना चाहा था। अब जरूरी है कि हम सब मिलकर हर स्तर पर वोट चोरी रोकने के लिए कमर कसें।
गुजरात मॉडल वोट चोरी का मॉडल है- राहुल
राहुल ने कहा कि भाजपा जिस “गुजरात मॉडल” का ढिंढोरा पीटती है, वो आर्थिक मॉडल नहीं बल्कि वोट चोरी करने का मॉडल है।
2014 से पहले ये गुजरात में शुरू हुआ। 2014 के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर दिया गया। भाजपा इसी मॉडल के दम पर चुनाव जीतती है।
लोकसभा में हम जीतते हैं, लेकिन 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जमीन पर दिखता ही नहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का दावा कि वे 40-50 साल तक सत्ता में रहेंगे, इसी वोट चोरी के कारण है।
अमित शाह कहते हैं कि भाजपा 40-50 साल राज करेगी। राजनीति में कोई नहीं जानता कल क्या होगा, लेकिन इन्हें मालूम है क्योंकि ये वोट चोरी करके सत्ता में रहेंगे।
गुजरात कोई आर्थिक मॉडल नहीं है, ये 'वोट चोरी का मॉडल' है। BJP इस मॉडल को 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लेकर आई।
BJP ने पहले मध्य प्रदेश, फिर महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव चोरी किया।
हम बोलते नहीं थे, क्योंकि सबूत नहीं था- मगर अब सबूत हमारे पास है।
: 'वोटर अधिकार यात्रा' में… pic.twitter.com/hU0WLNPmRa
— Congress (@INCIndia) August 27, 2025
वोटर्स को लिस्ट से हटाना आतंकवाद से खतरनाक- स्टालिन
इस सभा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी मंच से भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, भाजपा की विश्वासघाती राजनीति हारने वाली है। चुनाव से पहले आपकी जीत पक्की है, इसलिए वो इसे रोकना चाहते हैं।
चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया गया है। 65 लाख बिहार के लोगों को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। वोटर्स को लिस्ट से हटाना आतंकवाद से भी खतरनाक है।
स्टालिन ने लालू प्रसाद यादव को भाजपा से न डरने वाला बड़ा नेता बताया और कहा कि तेजस्वी यादव भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं।
उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, राहुल गांधी के शब्दों और आंखों में कभी डर नहीं होता। वे सिर्फ राजनीति के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने के लिए बोलते हैं।
राहुल गांधी जी और तेजस्वी यादव जी की जीत को न रोक पाने वाली BJP अब वोट चोरी जैसे रास्ते अपना रही है।
इसी अन्याय के खिलाफ मेरे दोनों भाइयों ने जो आंदोलन छेड़ा है, उसे समर्थन देने के लिए मैं तमिलनाडु से आया हूं।
राहुल गांधी जी ने जिस तरह से चुनाव आयोग की धांधली उजागर की, वे उसका… pic.twitter.com/MyuLxTHS0s
— Congress (@INCIndia) August 27, 2025
गुजरात के गुमनाम दलों को ₹4300 करोड़ चंदे पर सवाल
राहुल गांधी ने गुजरात में गुमनाम राजनीतिक दलों को मिले भारी चंदे को लेकर भी चुनाव आयोग से सवाल किया।
उन्होंने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, गुजरात में कुछ ऐसी अनाम पार्टियां हैं जिनका नाम किसी ने नहीं सुना, लेकिन ₹4300 करोड़ का चंदा मिला।
इन दलों ने 5 साल में महज 43 प्रत्याशी उतारे और 54,000 वोट पाए। खर्च 39 लाख दिखाया लेकिन ऑडिट रिपोर्ट में 3500 करोड़ खर्च दर्शाया।
ये पैसा कहां से आया, कौन चला रहा है इन्हें? क्या चुनाव आयोग जांच करेगा या फिर यहां भी एफिडेविट मांगकर मामला दबा देगा?
राहुल ने सवाल किया कि जब इतनी गड़बड़ी स्पष्ट दिख रही है, तब क्या चुनाव आयोग इस पर कोई सख्त कार्रवाई करेगा? उन्होंने तंज कसा कि भाजपा के हित में हो तो कानून बदलकर भी डेटा छिपा दिया जाता है।
गुजरात में कुछ ऐसी अनाम पार्टियां हैं जिनका नाम किसी ने नहीं सुना – लेकिन 4300 करोड़ का चंदा मिला!
इन पार्टियों ने बहुत ही कम मौकों पर चुनाव लड़ा है, या उनपर खर्च किया है।
ये हजारों करोड़ आए कहां से? चला कौन रहा है इन्हें? और पैसा गया कहां?
क्या चुनाव आयोग जांच करेगा – या फिर… pic.twitter.com/CuP9elwPaY
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 27, 2025
यात्रा के जरिए विपक्षी एकजुटता का संदेश
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और विपक्ष के पास इसका ठोस सबूत है।
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अगर वे अपने वोट की रक्षा करना चाहते हैं तो भाजपा के इस कथित “वोट चोरी मॉडल” के खिलाफ खड़े हों।
वहीं, वोटर अधिकार यात्रा में अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA सरकार में घूसखोरी चरम पर है। हर काम के लिए घूस देना पड़ता है।
SIR शुरू होने के बाद से अबतक 4,000 करोड़ रुपए की रिश्वत ली गई है और ये सब पैसा NDA के नेताओं के पास पहुंच रहा है।
मुजफ्फरपुर में अपराध चरम पर है, महिलाएं-बहनें असुरक्षित हैं। उनके साथ कोई घटना होती है तो सरकार की तरफ से कोई पूछने तक नहीं आता।
NDA सरकार में घूसखोरी चरम पर है। हर काम के लिए घूस देना पड़ता है।
SIR शुरू होने के बाद से अबतक 4,000 करोड़ रुपए की रिश्वत ली गई है और ये सब पैसा NDA के नेताओं के पास पहुंच रहा है।
मुजफ्फरपुर में अपराध चरम पर है, महिलाएं-बहनें असुरक्षित हैं। उनके साथ कोई घटना होती है तो सरकार… pic.twitter.com/GRPOYzmDla
— Congress (@INCIndia) August 27, 2025
राहुल झूठ बोल रहे हैं- गिरिराज सिंह
राहुल गांधी की यह वोटर अधिकार यात्रा 1,300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी और 20 जिलों से होकर 1 सितंबर को पटना में खत्म होगी।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी, फर्जी वोटिंग और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना है।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया।
उन्होंने कहा, राहुल गांधी झूठ बोलते हैं। हां, हम सत्ता में 50 साल रहेंगे लेकिन अपने काम के दम पर।
जनता उन्हें नकार चुकी है। बिहार में वे उन लोगों को एकत्रित कर रहे हैं जिन्होंने बिहारवासियों का अपमान किया।
उन्हें माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
You may also like
-
साक्षात्कार … मैं सिर्फ अखिलेश से मिलूंगा….. जब मेरी पत्नी ईद पर अकेली रो रही थी, तो क्या कोई भी आया ?’
-
#BiharElection… औरतों के नाम खूब कटे, नीतीश की चिंता बढ़ी
-
सपा में फिर एकजुटता का संदेश: जेल से छूटने के बाद आजम खान-अखिलेश यादव की पहली मुलाकात
-
UN में भारत ने बंद की पाक की बोलती: कहा- जिनकी सेना 4 लाख महिलाओं से दुष्कर्म करे, उन्हें दूसरों को सिखाने का हक नहीं
-
रायबरेली मॉब लिंचिंग: राहुल गांधी बोले- यह एक इंसान की नहीं बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या