-सपा के पूर्व विधायक ने काटा फीता, निकाली साइकिल यात्रा
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने लोकार्पण कर दिया।
इतना ही नहीं सपाइयों ने पुलिस को चकमा देकर एक्सप्रेस-वे पर साइकिल यात्रा निकाली।
सांकेतिक लोकार्पण में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधायक नफीस अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। इसे लेकर प्रशासनिक महकमा सकते में आ गया है।
हालांकि सांकेतिक लोकार्पण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही बता दिया था।
बावजूद इसके पुलिस महकमा व जिला प्रशासन इसे लेकर संजीदा नहीं रहा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया।
ज्ञात हो कि सुल्तानपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज (मंगलवार) पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाना था।
अखिलेश यादव की विजय यात्रा निकालने के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।
इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही कार्यकर्ताओं से कह दिया था कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का संकेतिक लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी विजय यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया गया तो हम साइकल कंधे पर लेकर आगे बढ़ेंगे।
पूर्व सीएम के निर्देश पर सपाइयों ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाकर सांकेतिक लोकार्पण कर दिया। सपाइयों ने एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते हुए साइकिल यात्रा निकाली।
सपाइयों ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए कार्यों को भाजपा अपना कार्य बता रही है। साथ ही उसका नाम भी बदल रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी नाम बदला गया है। इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, जिसे भाजपा ने बदलकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कर दिया।
You may also like
-
रूबियो के जामनगर दौरे से पहले बदले एलन मस्क के सुर, रिलायंस की तारीफ के पीछे क्या है वजह?
-
SIR का पूरा गणित समझाया सुरजीत भल्ला ने, 13.37 करोड़ नाम हटे लेकिन कितने वोटर वास्तव में प्रभावित?
-
रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत, मार्को रुबियो बोले- टैरिफ लगाने से पहले सोचना जरूरी
-
कोलकाता भगदड़: एक अनाउंसमेंट से मची अफरा-तफरी, 19 लोगों की मौत की क्या थी वजह?
-
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, आयोजक समेत 7 गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचे अमित शाह
