-पीएम मोदी की बीजेपी सांसदों को चेतावनी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की पार्लियामेंटरी पार्टी मीटिंग में PM मोदी ने अपने सभी सांसदों को दो-टूक नसीहत दी है। सदन से गायब रहने वाले सांसदों को उन्होंने कहा कि आप खुद को बदलिए नहीं तो हम बदलाव करेंगे।
कड़े शब्दों में PM ने कहा कि अनुशासन में रहें, समय से आएं और अपनी बारी होने पर ही बोलें। साथ ही यह भी कहा कि बच्चों की तरह बर्ताव न करें।
मोदी ने कहा कि संसद की कार्यवाही और बैठकों में नियमित रहें और लोगों के हित में काम करें। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अच्छा नहीं है कि मैं आपकी अनुशासनहीनता को लेकर परेशान रहूं और आपको बच्चों की तरह ट्रीट करूं। बच्चों को भी एक ही बात कई बार कही जाए तो उन्हें पसंद नहीं आती है।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का ऐलान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया गया।
सूर्य नमस्कार करने की सलाह दी : PM मोदी ने सांसदों को सूर्य नमस्कार करने की सलाह देते हुए कहा कि आप सभी सूर्य नमस्कार करें और हुए संसद में अटेंडेंस की प्रतियोगिता में भाग लें। इससे आप सभी स्वस्थ रहेंगे।
इससे पहले बैठक शुरू होने पर पीएम मोदी का सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें 15 नवंबर (बिरसा मुंडा का जन्मदिन) को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान करने के लिए मिला। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और संसदीय कामकाज के मंत्री प्रह्लाद जोशी मौजूद थे।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ली थी मंत्रियों की क्लास : प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के सबसे बड़े मंत्रिमंडल विस्तार के अगले दिन अपने मंत्रियों से बात की थी। इस दौरान मोदी ने उन्हें कुछ सबक दिए और बताया कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है।
PM ने मंत्रियों को मीडिया में बेवजह बयानबाजी न करने की सलाह भी दी थी। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि आपका काम चमकना चाहिए, न की आपका चेहरा। अपनी सारी ऊर्जा विभागीय काम में लगाएं।
उन्होंने मंत्रियों से पूरी तैयारी के साथ संसद आने को कहा था। वहीं, सभी मंत्रियों को सुबह 9:30 बजे दफ्तर आने की सलाह भी दी थी।
You may also like
-
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
-
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
