वाराणसी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वी यूपी को मथने में जुटी भाजपा ने अब काशी को चुनावी रणनीति का केंद्र बनाने का फैसला लिया है।
यही नहीं भाजपा ने काशी विश्वनाथ की नगरी से देश भर में संदेश देने का फैसला लिया है। यही वजह है कि 13 और 14 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी काशी में रहने वाले हैं और इस दौरान देश भर के भाजपा के सीएम और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
कहा जा रहा है कि इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी सभी मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों से विकास एवं सुशासन के मुद्दों को लेकर बात करेंगे। 14 दिसंबर को गुड गवर्नेंस के मुद्दे पर एक सेमिनार को भी संबोधित करने वाले हैं।
इससे पहले 13 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वानाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी गंगा आरती में शामिल होंगे और नौका विहार भी करेंगे।
इस दौरान भी देश भर के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद अगले दिन पीएम नरेंद्र मोदी गुड गवर्नेंस पर सेमिनार में शामिल होंगे।
इस दौरान वह कोरोना से निपटने के लिए प्रयासों पर भी बात करेंगे। इसके अलावा टीकाकरण को बढ़ावा देने को लेकर भी वह बात कर सकते हैं। यही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी विहंगम योग केंद्र का भी दौरा कर सकते हैं। इसके बाद 14 दिसंबर की शाम को वह दिल्ली वापस लौट आएंगे।
You may also like
-
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
-
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
