पन्ना
जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के प्रतिवेदन पर पन्ना की निवर्तमान कलेक्टर ऊषा परमार ने आबकारी विभाग के मैदानी अमले की तैनाती में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। वर्तमान में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय पन्ना वृत्त के साथ साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में पवई वृत्त का भी कार्य देख रहे थे । प्रशिक्षण पर रहे आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय की वापिसी पर पुनः उन्हें आबकारी वृत्त पवई का प्रभार प्रदान किया गया है । गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी हरीश पाण्डेय पवई वृत्त के प्रभारी रहे है। इस पदस्थापना के बाद आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय के पास पन्ना वृत्त के साथ देशी मद्यभांडागार पन्ना का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। जबकि आबकारी उपनिरीक्षक विक्रांत जैन के पास वृत्त अजयगढ़ के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में मद्य भांडागार अमानगंज का प्रभार है ।
You may also like
-
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
-
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
-
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
-
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
-
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
