ग्वालियर.
शीतला माता मंदिर में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर पूरे अंचल के लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है।
सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ना स्वाभाविक था। ऐसे में प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए थी, लेकिन मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने लापरवाही की, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।
ट्रक को प्रवेश की अनुमति कैसे मिली, पुलिस दे जवाब
विधायक ने सवाल उठाया कि जब सप्तमी के दिन दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक थी, तो ट्रक को प्रवेश की अनुमति कैसे मिल गई? उन्होंने कहा कि इस गंभीर चूक के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को जवाब देना चाहिए। जिम्मेदारों पर तत्काल कार्रवाई होना चाहिए।
मृतकों के परिजन को मिले 50-50 लाख रुपये का मुआवजा
डॉ. सिकरवार ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सहायता राशि को भी अपर्याप्त बताते हुए मृतकों के स्वजन को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के लिए भी सहायता राशि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
You may also like
-
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
-
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
-
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
-
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
-
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
