पंडितजी बोले- शास्त्र भले न हो शस्त्र जरूर हो घर में, और बच्चों को शस्त्र चलना भी सिखाएं
Related video…
#politicswala report
Pandit Pradeep Mishra Controversial statement-पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश गुस्साया हुआ है। देश भर में लोग जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे उनका आक्रोश साफ झलकता है। निर्दोषों की मौत की इस घटना ने ना सिर्फ कश्मीर बल्कि पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। इस आतंकी हमले के बाद हर एक वर्ग से प्रतिक्रिया आ रही है। धार्मिक गुरु और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस हमले को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। अपने बयां को लेकर पंडित मिश्रा चर्चाओं में हैं-पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कलंक हैं हिन्दू सांसद, इन्हें कश्मीर घाटी को सौंप दो
– 200 हिंदू सांसद कलंक हैं
– संसद में बैठे सांसद अपना हित साध रहे
– इन हिंदू सांसदों को कश्मीर घाटी को सौंप देना चाहिए
– हिंदू के घर में शास्त्र हो या न हो, लेकिन शस्त्र जरूर होना चाहिए
– हर हिंदू को शस्त्र चलाना आना चाहिए।
– हर हिन्दू अपने घर में शस्त्र रखे और अपने बच्चों को शस्त्र चलना सिखाये
पक्ष-विपक्ष सभी हिन्दू सांसद क्या काम के
मधेपुरा, बिहार में एक कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 200 हिंदू सांसद कलंक हैं। इन सभी को कश्मीर घाटी को सौंप दो। उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम में हुए हमले ने इस बात को उजागर किया है कि आतंकवादी हिंदू पहचान को लेकर कितने उत्पीड़क हो गए हैं। वह मानते हैं कि जो आतंकवादी यह पूछ रहे हैं कि हिंदू हैं और उन्हें गोली मार दी। यह पूरी तरह से निंदनीय है। पंडित मिश्रा ने अपने बयां में बंगाल का भी जिक्र किया और कहा कि “वहां भी हिंदू को घर से निकाल कर गोली मारी जा रही है।” उन्होंने संसद भवन में बैठे विपक्षी हिंदू सांसदों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग हिंदू धर्म के नाम पर कलंक हैं।
सिर्फ अपना भला कर रहे हिन्दू सांसद
कश्मीर घाटी को सौंप देना चाहिए इन सांसदों को पंडित प्रदीप मिश्रा का यह बयान विवादास्पद और चुभने वाला है। उन्होंने कहा, “इन हिंदू सांसदों को कश्मीर घाटी को सौंप देना चाहिए ताकि वे वहां जाकर वहां की वास्तविकता को समझ सकें।” ऐसा लग रहा है मानो मिश्रा जी आतंकी हमले पर ही गुस्सा नहीं दर्शा रहे बल्कि वह इस पर भी नाराज थे कि भारतीय संसद में कुछ हिंदू सांसद आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बजाय अपने हितों को देखते हैं।
शास्त्र जरूरी नहीं, शस्त्र जरूर हों
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि “हिंदू के घर में शास्त्र हो या न हो, लेकिन शस्त्र जरूर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हर हिंदू को शस्त्र चलाना आना चाहिए। हमारे सनातन धर्म का कोई भी देवता बिना शस्त्र के नहीं हैं , इसलिए हमें भी अपने घरों में शस्त्र रखने चाहिए और अपने बेटों-बेटियों को शस्त्र चलाना सिखाना चाहिए।
You may also like
-
लोकसभा में राहुल गांधी के साथ और कब तक चलेगा यह ‘रोका’ और ‘टोका’!
-
‘वंदे मातरम’ पहले, फिर ‘जन गण मन’: केंद्र की नई गाइडलाइन जारी
-
बजट 2026-27 पर सवाल: बढ़ती असमानता, सीमित खर्च और उलझी आर्थिक दिशा
-
बजट सत्र में सियासी संग्राम: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, सदन बार-बार स्थगित
-
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय, पाकिस्तान के फैसले से आईसीसी को 174 मिलियन डॉलर के नुकसान से राहत
