पीएम मोदी को 3 दिन पहले ही थी आतंकी हमले की जानकारी, रांची में खरगे का बड़ा आरोप

Share Politics Wala News

#Politicswala report

: रांची में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा 22 अप्रैल को पहलगाम में बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ। इसके बारे में 3 दिन पहले ही केंद्र को सूचित किया गया था। प्रधानमंत्री का जम्मू कश्मीर दौरा रद्द होना इसी का हिस्सा था। अगर प्रधानमंत्री का दौरा कैंसिल हो गया तो आम आदमी की सुरक्षा में इजाफा क्यों नहीं किया गया। Pahalgam Attack: पीएम मोदी को 3 दिन पहले ही थी आतंकी हमले की जानकारी, रांची में खरगे का बड़ा आरोप

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को रांची के ओरमांझी में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने आरोप लगाया कि देश और गरीबों को बांटने वाली आरएसएस व भाजपा ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दे रहे हैं।

खरगे ने पूछा कि जब सरकार को इंटेलिजेंस में कमी की जानकारी थी, तो पहले ही अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की गयी?

संविधान बचाओ रैली से खरगे ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ, इसमें 26 बेगुनाह लोग मारे गये। इस मामले में सरकार ने माना कि ये इंटेलिजेंस फेल्योर है और इसे सुधारने की जरूरत है।

Pahalgam Attack: पीएम मोदी को 3 दिन पहले ही थी आतंकी हमले की जानकारी, रांची में खरगे का बड़ा आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से पूछा कि जब सरकार को इंटेलिजेंस की जानकारी थी, तो पहले ही अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की गयी?

मेरा सवाल है कि जब खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका जतायी थी, तो सरकार ने इस बारे में सभी को अलर्ट क्यों नहीं किया?

हम निभा रहे हैं जनता से किये वादे – खरगे

खड़गे ने कहा झारखंड में गठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार यहां आया हूं। मैं सभी झारखंडवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हमने आपकी वजह से बहुमत हासिल किया और आज झारखंड में एक मजबूत सरकार चल रही है। हम सभी जनता से किये वादे निभा रहे हैं। हमारे सरकार के मंत्री, विधायक सभी मिलकर जनता के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं इन सब को भी धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा ’11 साल से केंद्र में मोदी की सरकार है, वो कहती है सारे राज्य एक हैं, लेकिन इसी सरकार ने हमारे झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेजा और हंस रही थी। ये नहीं चलेगा।’

‘मोदी साहब आदिवासी-गरीबों को जेल में डालकर डराओ मत, वो डरने वाले नहीं। हमें तो तुम्हारी चिंता है, क्योंकि सुविधा तो आपको चाहिए। हमारे लोग मेहनत मजदूरी कर के जीने वाले लोग हैं।’

अमीरों को अमीर, गरीबों को गरीब बना रही सरकार 

उन्होंने आरोप लगाया, देश की 62 फीसदी संपत्ति पांच फीसदी अमीरों के पास है और तीन फीसदी संपत्ति 50 फीसदी लोगों के पास है। प्रधानमंत्री की नीतियां अमीरों को और अमीर, गरीबों को और गरीब बना रही है।  उन्होंने कहा, पीएम मोदी झारखंड के 1.36 लाख करोड़ रुपये लेकर बैठे हैं, उन्होंने पीएम आवास योजना के लिए फंड देने से इनकार किया है।

जल, जंगल और जमीन उद्योगपतियों को सौंप देंगे मोदी’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश को तोडने वाले और गरीबों को बांटने वाली भाजपा-आरएसएस ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा देते हैं। खरगे ने कहा, (प्रधानमंत्री) मोदी आपको धोखा देंगे। आपके जल, जंगल और जमीन उद्योगपतियों को सौंप देंगे।

मोदी की पॉलिसी है पब्लिक सेक्टर बंद करो

खड़गे ने कहा- ‘मोदी जी की पॉलिसी है कि पब्लिक सेक्टर बंद करो और पिछड़े वर्ग के लोगों की नौकरी छीन लो। इतनी वैकेंसी है, लेकिन सरकार नहीं भर रही, क्योंकि वो गरीबों को तंग करना चाहते हैं।’

अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। अगर हम एक होकर नहीं लड़ेंगे और संविधान की रक्षा नहीं करेंगे तो हमारे दिन खराब हो जाएंगे। मैंने पीएम मोदी को लेटर लिखा कि 50 प्रतिशत आरक्षण हटाओ।’

आज जल्द से जल्द अच्छे कानून को राज्यपाल को मंजूरी देनी चाहिए। अगर आज आप लोगों की मांग को इज्जत नहीं देंगे तो कल आपको पछताना होगा।

संविधान को सुरक्षित रखना है – भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान बचाओ रैली में सबसे पहले नारा लगाया – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खरगे जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, केसी वेणुगोपाल जिंदाबाद। उन्होंने कहा संविधान बचाओ रैली प्रदेश प्रदेश में क्यों हो रही है? जो संविधान हमें सुरक्षा प्रदान करता है, हमें उस संविधान को सुरक्षित रखना है।

संविधान को सशक्त करना है – केशव महतो कमलेश

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि न्याय के लिए एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता को संघर्ष करने की जरूरत है. निष्ठा के साथ. समर्पण के साथ. कहा-

बुजदिली छोड़कर न्याय पथ पर आना होगा
साथियों कुछ करके दिखाना होगा, साथियों कुछ करके दिखाना होगा
जोश के साथ होश भी रहे यारों
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम को सर-आंखों पर चढ़ाना होगा

कांग्रेस नेता अलका लंबा ने कहा- ‘आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। लोग आतंकी हमले से नाराज हैं, सरकार जातीय जनगणना की घोषणा कर रही है। सरकार ने सर्वदलीय बैठक में माना कि पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक हुई है। लेकिन उसके बाद सरकार ने क्या किया।’

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा- ‘कांग्रेस की ये जनसभा बीजेपी को सावधान करना चाहती है। देश के दुश्मन, संविधान को तार-तार करने वालों को सावधान करना चाहती है कि अब तेरी चालाकी नहीं चलेगी। अगर ये देश चलेगा तो संविधान के अनुसार चलेगा, कानून के अनुसार के चलेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *