politicswala report
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कल गुरुवार को वे 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार फिर से बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं तो वहीं विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ही फिर से बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। बिहार में सत्ता की शिखर पर पुरानी तिकड़ी ही देखने को मिलेगी।
नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इस्तीफा देने के बाद नीतीश सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, कल 10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
-नीतीश कल यानी गुरुवार दोपहर 1.30 बजे गांधी मैदान में CM पद की शपथ लेंगे।
– समारोह में PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
-कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया।
इससे पहले सुबह 11 बजे पटना के बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों डिप्टी CM होंगे।
ये हो सकते हैं बीजेपी के 8 संभावित मंत्री
ये तय है कि 6 विधायक पर एक मंत्री के हिसाब से फिलहाल लोजपा रामविलास को 3 मंत्री पद मिलेंगे। वहीं जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को एक-एक मंत्री पद मिलेगा। वहीं सवाल ये भी है कि जदयू और बीजेपी से कितने मंत्री शपथ लेंगे। इसकी तस्वीर भी करीब-करीब साफ हो गई है। सूत्रों के मुताबिक लोजपा रामविलास के तीन में एक मंत्री वैशाली के महुआ से जीते संजय कुमार सिंह हो सकते हैं। चिराग पासवान ने उनके लिए NDA में विभाग भी तय करवा लिया है। वहीं बाकी दो मंत्रियों में से एक दलित समुदाय से होंगे। ये भी तय मान कर चलिए कि HAM से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन, जो की MLC भी हैं, वही फिर से मंत्री पद की शपथ लेंगे। ये भी करीब-करीब तय है कि सासाराम की नई विधायक स्नेहलता (उपेंद्र कुशवाहा) की पत्नी मंत्री बन सकती हैं।
विधायक दल के नेता के चुनाव से पहले केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई थी। बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया, जबकि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली। सभी मंगलवार रात ही पटना पहुंच गए थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद वे बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मंत्रियों की लिस्ट फाइनल होगी।
सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान ने NDA में 2 मंत्री पद और डिप्टी CM पद की डिमांड रखी है। चिराग अपने बहनोई अरुण भारती का नाम बढ़ा सकते हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में LJP(R) ने 19 सीटें जीती हैं।
You may also like
-
दिल्ली से तेल अवीव: क्या भारत ने चुपचाप बदल ली है अपनी दशकों पुरानी फिलिस्तीन नीति?
-
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSNL डायरेक्टर की लगा दी क्लास, तौलिया शीशा और कंघी जैसी चीजों के लिए 50 अधिकारी रखते थे साथ
-
NCERT की किताब में ‘ज्यूडिशियल करप्शन’ चैप्टर पर CJI सख्त: कहा न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं, खुद देखेंगे मामला
-
भोपाल में राहुल गांधी का आरोप: कहा संसद में मुझे बोलने से रोका, दबाव में पीएम मोदी ने देश का डेटा अमेरिका को बेचा!
-
NCERT की नई पहल: कक्षा 8 की किताब में क्रांतिकारियों को मिला सही सम्मान, लोगों ने किया मुगल चैप्टर हटाने का दावा!
