नीतीश कुमार ने अपने हाथ से हटा दिया महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब

Share Politics Wala News

RJD ने कहा सीएम नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति हो गयी है दयनीय

politicswala report

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर 1283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस दौरान एक महिला डॉक्टर जब उनके पास हिजाब पहनकर नियुक्ति पत्र लेने पहुंचीं तो सीएम ने स्वयं उनका हिजाब हटा दिया।

इस पर RJD ने मुख्यमंत्री की स्थिति को दयनीय बताया है।

पटना में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र देते वक्त एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब अपने हाथ से हटा दिया।

नुसरत को मुख्यमंत्री ने पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे। महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई।

CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी।

महिला ने जवाब दिया हिजाब है सर।

CM ने कहा कि हटाइए इसे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया। महिला थोड़ी देर के लिए असहज हो गई। आसपास मौजूद लोग हंसने लगे।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने महिला को नियुक्ति पत्र फिर थमाया और जाने का इशारा किया। महिला फिर वहां से आ गई।

मुख्यमंत्री आवास पर हुए कार्यक्रम में 1283 आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस वीडियो पर प्रमुख विपक्षी पार्टी RJD ने प्रश्न उठाए हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘यह क्या हो गया है नीतीश जी को। मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं।’

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिन आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे उनमें 1283 आयुष डॉक्टरों में से 685 आयुर्वेदिक, 393 होमियोपैथिक और 205 यूनानी डॉक्टर शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *